Tuesday , 3 February 2026
Home बैतूल आस पास Betul News – हिंसक पशु ने किया गाय का शिकार, गांव के किसानों में दहशत
बैतूल आस पास

Betul News – हिंसक पशु ने किया गाय का शिकार, गांव के किसानों में दहशत

Betul Newsबैतूल जिले के मुलताई-आमला तहसील क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से वन्य प्राणी पालतू पशुओं को निशाना बना रहे हैं। वन विभाग के द्वारा अब तक यह पता नहीं लगाया जा सका है कि आखिर कौन सी प्रजाति के हिंसक वन्य प्राणी का इलाके में लगातार मूवमेंट बना हुआ है।

ग्राम सरई में किया गाय का शिकार | Betul News

शुक्रवार रात में मुलताई- छिंदवाड़ा मार्ग पर ग्राम सरई में रात्रि वन्य प्राणी ने गाय का शिकार कर लिया है जिससे गांव में हडक़ंप मचा हुआ है वही किसानों में भय व्याप्त है। बीती रात वन्य प्राणी ने गांव की  बिजौला श्रीराम सिरसाम की गाय को शिकार बना लिया। बिजौला ने बताया कि शिकार रात में किया गया है। क्योंकि रात में कुत्तों के भौंकने  की  आवाज आ रही थी। सुबह देखा तो गाय मृत अवस्था में पड़ी हुई थी और उसके शरीर पर वन्य प्राणी के हमले के निशान पाए गए। एक हिस्सा वन्य प्राणी द्वारा खा लिया गया है।

ग्रामीणों में दहशत | Betul News

ग्राम के लोगों ने वन्य प्राणी द्वारा शिकार की सूचना वन विभाग को  दी है। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों प्रभात पट्टन में भी एक मवेशी का शिकार वन्य प्राणी द्वारा किया गया लेकिन वन विभाग द्वारा किस वन्य प्राणी ने शिकार किया इसकी पुष्टि नहीं की गई है। एक और हमले से किसानों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Betul news:गाय से दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने से उपजा तनाव

हिंदूवादी संगठनों ने दुकानें जलाकर की तोडफ़ोड़, आरोपी गिरफ्तार बैतूल। गाय से...

Crime news:बडोरा में ढाबे के सामने दोस्तों के विवाद में चले चाकू

दो घायल, एक युवक की हालत गंभीर, भोपाल किया रेफर बैतूल। बडोरा...

Betul news:पैथालॉजिस्ट 5 से 6 हजार रु. में लैब को दे रहे सिग्रेचर

बिना पैथालॉजिस्ट के भगवान भरोसे चल रही हैं जिले में कई लैब...

बैतूल बाजार नगर परिषद की महिला और पुरुष कर्मचारी के शव कुएं में मिले

कल रात से थे दोनों लापता,परिजनों ने पुलिस में की थी शिकायत...