Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Cctv:गोली कांड का सीसीटीवी फुटेज आया सामने,गोली चलाते दिख रहे आरोपी
Uncategorized

Cctv:गोली कांड का सीसीटीवी फुटेज आया सामने,गोली चलाते दिख रहे आरोपी

घायल राजेश विश्वकर्मा भोपाल रेफर

शाहपुर(शैलेंद्र गुप्ता) :शाहपुर में रेत कारोबारियों में रुपए के लेनदेन को लेकर दिनदहाड़े गोली चलने का मामला सामने आया है ।एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी है ।इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने जिसमें आरोपी फायर करते दिख रहा है।

शाहपुर थाना प्रभारी मुकेश सिंह ठाकुर ने बताया कि राजेश विश्वकर्मा नाम के व्यक्ति के पैर में गोली लगी थी ,जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।राजेश विश्वकर्मा की शिकायत पर गिरिराज कुशवाहा, केदार कुशवाहा के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है ।

घटना को लेकर श्री ठाकुर ने बताया कि मालवर खदान पर पेटी कंट्रेक्ट पर रेत का कारोबार करने वाले केदार कुशवाहा ,गिरिराज कुशवाहा और उनके पार्टनर राजेश विश्वकर्मा के बीच में रुपयों का लेनदेन था । राजेश विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि केदार से उसे बीस लाख रुपए लेना थे उसका चेक भी था उसके पास ।रुपए मांगने को लेकर विवाद हुआ था और उस पर गोली चला दी।

प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि राजेश विश्वकर्मा इस इलाके में पिछले चार-पांच माह से किराए के मकान में रहता था।शनिवार की शाम राजेश विश्वकर्मा अपने दो साथियों के साथ वहां खड़ा था वहीं पर दो आरोपी आए और उनके बीच विवाद हुआ एक आरोपी के हाथ में माउजर था विवाद के दौरान उसने फायर किए तीन फायर डराने के लिए किया और एक फायर उसके पैर पर कर दिया।

घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया ।शाहपुर पुलिस थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और दोनों की तलाश शुरू कर दी गई है। इस घटना से स्थानीय नागरिकों को में दहशत का माहौल व्याप्त है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Human Milk Bank: हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक

17 मार्च से मिलने लगेगा नवजातों को माताओं द्वारा दान किया गया...

Meeting: मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक: कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता मंजूर

गैस-पेट्रोल सप्लाई, पेयजल और सड़क परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा Meeting: Bhopal...

Fire: भीषण आग से 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

तेज हवा से फैलती चली गई आग, किसानों को लाखों रुपए का...

Alert: ईरान-इज़राइल तनाव को लेकर MP सरकार अलर्ट

CM मोहन यादव ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, ईंधन सप्लाई और कीमतों...