Tuesday , 21 April 2026
Home Uncategorized Respected: उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित हुए मोहन नागर
Uncategorized

Respected: उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित हुए मोहन नागर

उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित

जिल संरक्षण के लिए मिला 2.51 लाख का पुरस्कार

Respected: बैतूल। जिले के पर्यावरणविद, जल प्रहरी और मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर को उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिल्ली में सम्मानित किया गया है। उन्हें प्रतिष्ठित भाऊराव देवरस स्मृति सम्मान से नवाजा गया है। रविवार को दिल्ली के एनडीआरई कन्वेंशन हॉल में आयोजित एक भव्य समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।


यह थे मौजूद


मोहन नागर को यह सम्मान प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण, विशेष रूप से भूमिगत जल स्तर में वृद्धि के लिए किए गए उनके उल्लेखनीय प्रयासों के लिए दिया गया। समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वात रंजन, ओलिंपिक दिव्यांग कोच वीरेंद्र सिंह रावत और केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री दुर्गादास उइके सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सम्मान स्वरूप उन्हें शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह के साथ 2 लाख 51 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम में देशभर से साहित्य, पर्यावरण, जल संरक्षण, शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र के 300 से अधिक विशिष्ट व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया था।


इन कार्यों के लिए भी हो चुके सम्मानित


नागर ने बैतूल सहित मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में जल संरक्षण, शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। वे पहले भी जैविक खेती, गोसेवा और साहित्य के क्षेत्र में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित हो चुके हैं। 2019 में भारत सरकार के जलशक्ति मंत्रालय द्वारा उन्हें जल प्रहरी सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...