Friday , 20 March 2026
Home Uncategorized Injured: ट्रक से टकराई बाइक में दो महिला, एक पुरूष घायल
Uncategorized

Injured: ट्रक से टकराई बाइक में दो महिला, एक पुरूष घायल

ट्रक से टकराई बाइक में दो महिला,

Injured: बैतूल। जिले के अंतर्गत आने वाले मुलताई के पास रोड पर खड़े ट्रक में बाइक अचानक अनियंत्रित होकर टकरा गई जिसमें बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में बाइक सवार तीनों ही लोगों को गंभीर चोट आई है जिन्हें फिलहाल जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश मेवाड़ उम्र 30 वर्ष अपनी पत्नी कल्पना मेवाड़ उम्र 28 वर्ष और अपनी सास रेखा बारंगे उम्र 50 वर्ष निवासी बैतूल बाजार के साथ बाइक से शुक्रवार दोपहर 1 बजे के करीब बैतूल बाजार से मुलताई जा रहे थे तभी रास्ते में मुलताई के पास रोड पर खड़े ट्रक में बाइक अचानक अनियंत्रित होकर टकरा गई जिसमें बाइक सवार तीनों ही लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद राहगीरों ने तीनों ही घायलों को गंभीर हालत में पहले मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद तीनों ही घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल सभी घायलों को जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है जहां पर डॉक्टरों द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tension: होर्मुज में बढ़ा तनाव: भारत ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती

ऊर्जा सुरक्षा के लिए खाड़ी में युद्धपोतों की संख्या बढ़ाई, ‘ऑपरेशन संकल्प’...

Strictness: टोल चोरी पर सख्ती: अब बिना भुगतान के निकलना पड़ेगा महंगा

दोगुना जुर्माना और मोबाइल पर ई-नोटिस, सरकार के नए नियम लागू Strictness:...

Heightened Concern: कतर पर मिसाइल हमले से हिला वैश्विक ऊर्जा बाजार

LNG सप्लाई में 17% गिरावट, भारत समेत कई देशों की बढ़ी चिंता...

Major Preparations: मप्र में कर्मचारियों के लिए बड़ी तैयारी: जल्द आएगी कैशलेस हेल्थ बीमा योजना

12 लाख से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनर्स होंगे लाभान्वित, इलाज होगा आसान...