बुरे दौर से गुजर रही सबसे पुरानी पार्टी

Record: बैतूल। लगभग 140 वर्ष पूर्व अंग्रेजों के राज में राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना हुई थी और आजादी के बाद 1947 से 2009 तक कुछ समय को छोड़कर कांग्रेस ने देश में और अधिकांश राज्यों में एक छत्र शासन किया था। लेकिन कुछ वर्षों पूर्व से देश के विभिन्न राज्यों में क्षेत्रीय दलों ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया। इसी तरह से 2014 से भारतीय जनता पार्टी ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीन चुनाव जीतते हुए कांग्रेस को केंद्र से बेदखल कर दिया है। इसी तरह से देश की राजधानी दिल्ली में कांग्रेस अंतिम चुनाव 17 साल पहले 2008 में कांग्रेस जीती थी। उसके बाद 2013 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की सत्ता से बाहर कर दिया। 2015 और 2020 में भी आम आदमी पार्टी ने ही सरकार बनाई। लेकिन 2025 के हालिया चुनाव में आम आदमी पार्टी भी जहां सत्ता से बाहर हो गई वहीं 27 साल बाद भाजपा ने जीत का परचम लहरा दिया।
3 लोस चुनाव में 00 का बनाया रिकार्ड

देश की सबसे पुरानी पार्टी और लगभग 50 वर्षों तक देश पर राज करने वाली कांग्रेस का पतन लगातार जारी है। अब देश में मात्र 3 राज्यों तेलंगाना, कर्नाटक और हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बची रह गई है। केंद्र में भी 2014 से कांग्रेस सत्ता से बाहर है। 2014, 2019 और 2014 के तीन लोक सभा चुनाव में दिल्ली राज्य की सभी 7 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने विजय हासिल करी और कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया और कांग्रेस का आंकड़ा 0-0 रहा।
3 विस चुनाव में भी 00

15 वर्षों तक लगातार तीन विधानसभा चुनाव में दिल्ली राज्य में श्रीमती शीला दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस ने सरकार बनाई लेकिन इन सभी चुनाव में भाजपा ने भी कुछ सीटों जीत हासिल करी थी। इसके बाद आम आदमी पार्टी का 2012 में उदय होने के साथ ही 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सम्मानजनक सीट प्राप्त हुई लेकिन 2015 और 2020 में आम आदमी पार्टी सरकार में आई और कांग्रेस को इन दोनों चुनाव में 00 पर रहना पड़ा। कुछ समय पूर्व 2025 में ही हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 48 सीट जीतकर सत्ता प्राप्त की वहीं आप पार्टी ने 22 सीट और कांग्रेस को लगातार तीसरी बार 00 पर रहना पड़ा। इस तरह से कांग्रेस दिल्ली राज्य के लगातार तीन लोकसभा चुनाव और तीन विधानसभा चुनाव में 00 पर रहने का रिकार्ड कायम किया है।
140 पहले हुई थी कांग्रेस की स्थापना

अंग्रेजों से संगठनात्मक रूप से मुकाबला करने के लिए भारतियों के हितैषी अंग्रेज डॉ.एओ ह्यूम के सुझाव पर ही 1884 में थियोसिकल सोसायटी की स्थापना की गई थी। इसके बाद 28 दिसम्बर 1885 को मुम्बई में राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना हुई थी। उस समय वोमेशचंद्र बेनर्जी कांग्रेस के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष थे एवं डॉ. एओ ह्यूम ने महासचिव के रूप में कार्यभार संभाला था। कांग्रेस के गठन को लगभग 140 पूरे हो रहे हैं और 1946 में पं. जवाहरलाल नेहरू ने चौथी बार कांग्रेस की कमान संभाली थी। गांधी नेहरू परिवार के चार सदस्य श्रीमती इंदिरा गांधी उनके पुत्र राजीव गांधी, श्रीमती सोनिया गांधी और उनके पुत्र राहुल गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं और लंबे समय बाद इन परिवारों से हटकर मल्लिार्जुन खड़गे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।
Leave a comment