वार्षिक परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होंगी। सत्र 2024-25 की यह परीक्षाएँ 5 मार्च को होंगी समाप्त
Examination : मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र ने कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षाओं की समय-सारणी जारी कर दी है। सभी शासकीय, मान्यता प्राप्त अशासकीय, अनुदान प्राप्त शालाओं और डाइस कोड प्राप्त मदरसों में ये परीक्षाएँ 24 फरवरी 2025 से प्रारंभ होकर 5 मार्च 2025 तक चलेंगी। परीक्षाएँ दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएँगी।
कक्षा 5वीं की समय-सारणी:
- 24 फरवरी 2025: प्रथम भाषा (हिंदी/अंग्रेजी/उर्दू/मराठी)
- 25 फरवरी 2025: गणित या संगीत (केवल दृष्टिबाधित छात्रों के लिए)
- 28 फरवरी 2025: विज्ञान
- 1 मार्च 2025: सामाजिक विज्ञान
कक्षा 8वीं की समय-सारणी:
- 24 फरवरी 2025: प्रथम भाषा (हिंदी/अंग्रेजी/उर्दू/मराठी)
- 25 फरवरी 2025: गणित या संगीत (केवल दृष्टिबाधित छात्रों के लिए)
- 28 फरवरी 2025: विज्ञान
- 1 मार्च 2025: सामाजिक विज्ञान
- 4 मार्च 2025: द्वितीय भाषा (हिंदी/अंग्रेजी/उर्दू/मराठी)
- 5 मार्च 2025: तृतीय भाषा (संस्कृत/हिंदी/उर्दू/मराठी/पंजाबी/उड़िया/गुजराती) या चित्रकला (मूक-बधिर छात्रों के लिए)
स्कूल शिक्षा विभाग ने परीक्षा आयोजन के लिए जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी किए हैं, जिसमें दिव्यांग छात्रों को अतिरिक्त समय और लेखक की सुविधा प्रदान करने के निर्देश शामिल हैं। परीक्षा की विस्तृत समय-सारणी और अन्य जानकारी के लिए, छात्र और अभिभावक राज्य शिक्षा केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट educationportal.mp.gov.in पर जा सकते हैं।
source internet… साभार….
Leave a comment