Friday , 10 April 2026
Home Uncategorized Rhetoric: राहुल ने माना बीजेपी से मिले हैं कांग्रेस के आधे नेता
Uncategorized

Rhetoric: राहुल ने माना बीजेपी से मिले हैं कांग्रेस के आधे नेता

राहुल ने माना बीजेपी से मिले हैं

बोले- हमारे बब्बर शेर चेन से बंधे हैं, इनको छांटना जरूरी

Rhetoric: अहमदाबाद(ई-न्यूज)। अपनी बेबाकी बयानबाजी के लिए कभी पार्टी तो कभी जनता से ट्रोल होने वाले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अब अपने ही पार्टी के नेताओं को निशाने पर लेते हुए उन्हें बीजेपी से मिला हुआ कह दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के आधे नेता बीजेपी से मिले हैं। उन्होंने यभी कहा कि हमारे बब्बर शेर चेन से बंधे हुए हैं। श्री गांधी ने यह भी स्वीकार किया कि गुजरात में पार्टी नाकाम हुई है यह कहने में उन्हें कोई शर्म नहीं है। दरअसल राहुल गांधी गुजरात दौरे पर हैं उन्होंने अहमदाबाद के जेड हॉल में करीब 2 हजार कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उक्त बात कही।


राहुल ने स्वीकार की गुटबाजी


राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह मंच से स्वीकार किया कि कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर है। उन्होंने स्वयं कहा कि गुजरात में कांग्रेस की लीडरशीप में दो तरह के लोग हैं। उनमें बंटवारा(गुटबाजी) है। एक हैं जो जनता के साथ खड़े हैं उनके लिए लड़ते हैं, उनकी इज्जत करते हैं जिनके दिल में कांग्रेस की विचारधारा है। दूसरे हैं, जो जनता से कटा हुए हंै दूर बैठते है और उसमें से आधे बीजेपी से मिले हैं। उन्होंने कहा कि मेरी जिम्मेदारी है कि जो ये दो गु्रप हैं इनको छांटना है। कांग्रेस में नेताओं की कमी नहीं है। बब्बर शेर हैं लेकिन पीछे से चेन लगी हुई है तो वे चेन से बंधे हैं। यहां रेस के घोड़ों को बारात में बांध दिया जाता।


स्वीकार किया कि फेल हुई कांग्रेस


राहुल गांधी ने यह भी स्वीकार किया कि गुजरात में कांग्रेस फेल हो गई है। कांग्रेस गुजरात को रास्ता नहीं दिखा पा रही है। उन्होंने कहा कि मैं ये बातें डरकर नहीं बोल रहा हूं और न शरमाकर बोल रहा हूं। मगर मैं आपके सामने ये बातें रखना चाहता हूं कि चाहे राहुल गांधी हो, चाहे जनरल सेक्रेटरी हों हम गुजरात को रास्ता नहीं दिला पा रहे हैं। अगर हम गुजरात की जनता को रिस्पेक्ट करते हैं, तो साफ कहना पड़ेगा कि आज तक जनता की जो उम्मीदें हमसें थी, मुझसे थीं, वो हम पूरी नहीं कर पाए। अगर ये नहीं बोलेंगे तो हमारा गुजरात की जनता से रिश्ता नहीं बनेगा। गुजरात के किसान, मजदूर, स्टूडेंट विकल्प चाहते हैं न कि बी टीम। तो मेरी जिम्मेदारी है कि जो ये दो गु्रप हैं इनको छांटना है।


पार्टी से की जाएगी रवानगी


राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस में नेताओं की कमी नहीं है। जिला स्तर, ब्लॉक स्तर पर नेता हैं, बब्बर शेर हैं लेकिन पीछे से चेन लगी हुई है तो वे बंधे हैं। जनता ये देख रही है। हमें जनता से रिश्ते बनाना है तो पहला काम होगा कि गु्रप को अलग करना होगा। 30-40 लोगों को निकालना पड़े तो ये भी करेंगे। बीजेपी के लिए अंदर से काम कर रहे हो, जाओ बाहर जाकर करो। हमारा कोई जिला अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष या सीनियर लीडर हो तो उसके दिल में कांग्रेस होनी चाहिए। संगठन का कंट्रोल ऐसे लोगों को ही मिलना चाहिए।

source internet…  साभार…. 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...