Saturday , 7 February 2026
Home Uncategorized Program: महिलाओं को सम्मान देने से होता है देश का विकास: हेमंत खण्डेलवाल
Uncategorized

Program: महिलाओं को सम्मान देने से होता है देश का विकास: हेमंत खण्डेलवाल

महिलाओं को

विजय न्यास में महिला दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

Program: बैतूल। जिन देशों में महिलाओं को सम्मान मिल रहा है वो देश आगे बढ़ रहे हैं। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी महिलाओं के सम्मान के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रहे हैं। उनकी चिंता करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार ने अनेक योजनाएं संचालित की हैं। उक्त आशय के विचार बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने विजय सेवा न्यास में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए।
श्री खण्डेलवाल ने कहा कि सभी से अपील की है कि महिलाओं को समानता का अधिकार देकर निर्णय में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करें। महिलाओं के सशक्त और आत्मनिर्भर होने से परिवार, समाज और देश का विकास होता है। श्री खण्डेलवाल ने महिला दिवस पर महिलाओं को शुभकामनाएं दी और बताया कि इस शिविर के माध्यम से महिलाओं को स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा और इस शिविर मेें उबुन्तु हार्ट हॉस्पिटल भोपाल के द्वारा महिलाओं का हृदय रोग, शुगर रोग की जांच की जा रही है।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने महिलाओं की भागीदारी को लेकर कहा कि आज देश में महिलाएं पुरूषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं चाहे राजनीति हो, सरकार हो या प्रशासनिक सेवाएं हो। सभी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि परिवार को संभालने के साथ-साथ अब महिलाएं देश को भी संभाल रही हैं।


महिलाओं का हुआ सम्मान


समाज में अंगदान को प्रोत्साहन करने के लिए महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अंगदान करने का संकल्प लेने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। रेडक्रास सोसायटी के चेयरमेन डॉ. अरूण जयसिंहपुरे ने बताया कि अंगदान एवं देहदान का संकल्प लेकर फार्म भरने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। जिसमें श्रीमती कांतिदेवी खण्डेलवाल, संजय-उर्मिला गावंडे, रश्मि गुगनानी, ममता भट्ट, सुनीता देशमुख, शिखा बौरासे, ममता तिलंते, ममता राठौर, सुनीता भार्गव सहित अन्य महिलाओं का सम्मान किया गया।


200 से अधिक महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण


कार्यक्रम में महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण के लिए बड़ी संख्या में महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इस शिविर में 200 से अधिक महिलाओं का परीक्षण भोपाल से आए हृदयरोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुब्रोतो मंडल, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. महिमा सोनवानी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रेणुका गोहिया ने परीक्षण किया। अधिकांश महिलाओं का शुगर, हीमोग्लोबिन, ईसीजी और थॉयराइड की जांच की गई।


कार्यक्रम ये थे उपस्थित


कार्यक्रम में पूर्व सांसद श्रीमती ज्योति धुर्वे, बैतूल नपा अध्यक्ष श्रीमती पार्वतीबाई बारस्कर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुधाकर पवार,रिटायर्ड सिविल सर्जन डॉ.अशोक बारंगा, रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन डॉ.अरुण जयसिंहपुरे, डॉ.(प्रो) मण्डल सुब्रोतो, डॉ. रेणुका गोहिया, डॉ. महिमा सोनवानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रश्मि साहू, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती ममता मालवी, महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी माधुरी साबले, कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैद्य, गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, पार्षदगण, चिकित्सकगण, स्वास्थकर्मी, स्वसहायता समूह की महिलाएं, पार्टी पदाधिकारी,कार्यकर्ता,गणमान्य नागरिक, नगरवासी मौजूद रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Betul News: पर्यावरण बचाना आज सबसे बड़ी आवश्यकता: नेहा गर्ग

Betul News: बैतूल। पर्यावरण में वह सभी प्राकृतिक संसाधन शामिल हे जो...

Death: ट्रेन से घायल व्यक्ति की मौत

Death: बैतूल। जिले के बोरदेही क्षेत्र के पास स्थित रेलवे लाइन पर...

India US Trade Deal:भारत-अमेरिका ‘रेसिप्रोकल टैरिफ’ डील से आम लोगों को राहत

टेक गैजेट्स और फूड आइटम सस्ते होने की उम्मीद India US Trade...

Business: एंटीबायोटिक का खतरनाक कारोबार, झोलाछाप और मेडिकल स्टोर बना रहे मरीजों को ‘रेजिस्टेंट’

Business: डिंडौरी। आदिवासी बहुल जिला डिंडौरी में एंटीबायोटिक दवाओं का अंधाधुंध और...