Tuesday , 3 February 2026
Home बैतूल आस पास forest fire:रंभा और चांदू के जंगलों में भीषण आग
बैतूल आस पासमध्यप्रदेश

forest fire:रंभा और चांदू के जंगलों में भीषण आग

वन संपदा को भारी नुकसान – कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू

भीमपुर(श्याम आर्य ):दक्षिण वन मंडल के रंभा बीट और चांदू के जंगलों में भीषण आग ने विकराल रूप ले लिया है। आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग और स्थानीय लोग लगातार प्रयास कर रहे हैं। बढ़ते तापमान और लापरवाही के कारण जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

रंभा बीट के जंगलों में लगी आग धीरे-धीरे आसपास के इलाकों में फैल गई, जिससे वन संपदा को भारी नुकसान हुआ। लाखों रुपये के पेड़-पौधे जलकर राख हो गए हैं। वन विभाग के अधिकारी दमकल और स्थानीय निवासियों की मदद से आग पर बामुश्किल काबू पाया गया ।

आग लगने के संभावित कारण
वन विभाग के बीट गार्ड कमल कुमरे के मुताबिक, ग्रामीण महुआ बीनने के लिए झाड़ियों में आग लगाते हैं, वहीं सड़क किनारे फेंकी गई जलती सिगरेट से भी आग फैलने की घटनाएं होती हैं। इन वजहों से हर साल जंगलों में आग से भारी नुकसान होता है।

वन विभाग का अभियान और लोगों से अपील
वन विभाग आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। कई अग्निशमन दल मौके पर भेजे गए हैं, साथ ही ग्रामीणों को भी जागरूक किया जा रहा है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। कई घंटों की मशक्कत के बाद अब आग पर नियंत्रण पाने में सफलता मिल रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Betul news:गाय से दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने से उपजा तनाव

हिंदूवादी संगठनों ने दुकानें जलाकर की तोडफ़ोड़, आरोपी गिरफ्तार बैतूल। गाय से...

Crime news:बडोरा में ढाबे के सामने दोस्तों के विवाद में चले चाकू

दो घायल, एक युवक की हालत गंभीर, भोपाल किया रेफर बैतूल। बडोरा...

Betul news:पैथालॉजिस्ट 5 से 6 हजार रु. में लैब को दे रहे सिग्रेचर

बिना पैथालॉजिस्ट के भगवान भरोसे चल रही हैं जिले में कई लैब...

बैतूल बाजार नगर परिषद की महिला और पुरुष कर्मचारी के शव कुएं में मिले

कल रात से थे दोनों लापता,परिजनों ने पुलिस में की थी शिकायत...