Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Fire: शार्ट सर्किट से ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग
Uncategorized

Fire: शार्ट सर्किट से ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग

शार्ट सर्किट से ऑटो पार्ट्स की दुकान

Fire:मुलताई। बैतूल रोड पर रविवार रात 11.30 बजे शॉर्ट सर्किट से ऑटो पार्ट्स की दुकान जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि अंश ऑटो पार्ट्स की दुकान के ऊपर से गिर रही विद्युत लाइन में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ जिससे दुकान में आग लग गई। दुकान में टायर एवं ऑयल सहित अन्य समान होने से आग भडक़ गई । इधर दुकान संचालक ललित पाटेकर दुकान के पीछे ही परिवार सहित सो रहे थे जो लोगों के हो हल्ले से जागे और पीछे के दरवाजे से परिवार सहित निकलकर अपनी जान बचाई।
घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई तथा बिजली ऑफिस लाइन बंद करने के लिए फोन लगाया गया। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू किया लेकिन तब तक पूरी दुकान जलकर खाक हो चुकी थी। अपने सामने पूरी दुकान जलते देखना पाटेकर परिवार के लिए अत्यंत दर्दनाक था जो अपनी पीड़ा चिल्लाकर व्यक्त कर रहे थे। इधर विद्युत विभाग ने सूचना मिलते ही बैतूल रोड की बिजली बंद कराई। आग लगने से दुकान संचालक को लाखों की क्षति होना बताया जा रहा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Human Milk Bank: हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक

17 मार्च से मिलने लगेगा नवजातों को माताओं द्वारा दान किया गया...

Meeting: मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक: कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता मंजूर

गैस-पेट्रोल सप्लाई, पेयजल और सड़क परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा Meeting: Bhopal...

Fire: भीषण आग से 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

तेज हवा से फैलती चली गई आग, किसानों को लाखों रुपए का...

Alert: ईरान-इज़राइल तनाव को लेकर MP सरकार अलर्ट

CM मोहन यादव ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, ईंधन सप्लाई और कीमतों...