Thursday , 23 April 2026
Home Uncategorized Arrested: हत्या के आरोपी को पुलिस ने 12 घंटे में किया गिरफ्तार
Uncategorized

Arrested: हत्या के आरोपी को पुलिस ने 12 घंटे में किया गिरफ्तार

हत्या के आरोपी को पुलिस ने 12 घंटे

Arrested: बैतूल। पुलिस ने हत्या के आरोपी को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 16 मार्च की रात्रि 10:30 बजे आरोपी सूरज उर्फ सुरेश उईके एवं करण सलाम, दोनों निवासी सारणी, शराब के नशे में राहुल उईके से गाली-गलौच कर मारपीट कर रहे थे। इसी दौरान बीच-बचाव करने आए दीपक पंद्राम के साथ भी आरोपियों ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिससे दीपक पंद्राम को गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गया। राहुल उईके और अन्य लोग दीपक पंद्राम को उपचार के लिए एमपीपीजीसीएल अस्पताल, सारणी लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर थाना सारणी में अपराध क्रमांक 167/25, धारा 115(2), 103, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।


आरोपियों को किया गिरफ्तार


घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया द्वारा तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी सारणी रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया उनके सूरज उर्फ सुरेश पिता झूमा उईके (उम्र 19 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 10, सारणी, करण पिता परसराम सलाम ( उम्र 21 वर्ष) निवासी दमुआ नाका के पास, सारणी शामिल है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, उप निरीक्षक आशीष कुमरे, प्रधान आरक्षक विवेक यादव, आरक्षक मोनू उईके, मोहित भाटी, जितेंद्र मोरे की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...