Monday , 16 February 2026
Home Uncategorized Hiking: द्वारका पदयात्रा पर निकले अनंत अंबानी
Uncategorized

Hiking: द्वारका पदयात्रा पर निकले अनंत अंबानी

द्वारका पदयात्रा पर

रात में कर रहे 10 से 12 किमी. की यात्रा

Hiking: जामनगर(ई-न्यूज)। देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे 10 अप्रैल को द्वारका में अपना जन्मदिन मनाएंगे। इसके लिए वह पदयात्रा कर रहे हैं। प्रति रात को वह 10 से 12 किमी. का पैदल यात्रा कररहे हैं। जामनगर से शुरू हुई अनंत अंबानी की पदयात्रा का शनिवार को दूसरा दिन था। जामनगर से द्वारकाधीश जगत मंदिर की दूरी 140 किलोमीटर है। अनंत अपने जन्मदिन के अवसर पर भगवान द्वारकाधीश के मंदिर जा रहे हैं।


रात में करते हैं सफर


अनंत अंबानी की सिक्युरिटी समेत लंबा काफिला उनके साथ है। ऐसे में उनकी पैदल यात्रा से से लोगों को ट्रैफिक संबंधी अव्यवस्थाओं का सामना करना न पड़े। इसके लिए अनंत देर रात में अपना सफर शुरू करते हैं। वह रोजाना 10 से 12 किमी की पैदल यात्रा कर रहे हैं। वह 10 अप्रैल को द्वारका में अपना जन्मदिन मनाएंगे।


पदयात्रा में शामिल हुए सैकड़ों ब्राह्मण

इस पदयात्रा में अनंत अंबानी के साथ उनके दोस्तों के अलावा सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण भी जुड़े हैं। पदयात्रा में शामिल लोग जय द्वारकाधीश के नारे लगाते हुए और भजन गाते आगे बढ़ते हैं। वहीं, अनंत अंबानी को देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भारी भीड़ भी जमा रहती है। इतना ही नहीं, इस दौरान लोगों को अनंत अंबानी के साथ सेल्फी लेते हुए भी देखा जा सकता है।


अनंत की द्वारकाधीश में गहरी आस्था

इतिहास में शायद यह पहली बार है कि देश के किसी बड़े कारोबारी के परिवार ने इस तरह से पदयात्रा की हो। अनंत अंबानी और उनके परिवार की भगवान द्वारकाधीश में गहरी आस्था है। वे अक्सर द्वारका और सोमनाथ मंदिर आते रहते हैं। हाल ही में पूरे अंबानी परिवार ने महाकुंभ में स्नान किया था।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tragic accident: मिलनपुर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया यूपी का मजदूर, मौके पर मौत

Tragic accident: बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में रविवार शाम एक...

Massive explosion: केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत

Massive explosion: भिवाड़ी (राजस्थान)। राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा-करौली औद्योगिक क्षेत्र में...

Protection Act: अधिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदेशभर के वकील हड़ताल पर, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

Protection Act: शिवपुरी/भोपाल। अधिवक्ता संघ करेरा, जिला शिवपुरी के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय...

Funeral: 60 करोड़ की संपत्ति की मालिक डॉ. हेमलता का निधन

पुलिस की मौजूदगी में होगा अंतिम संस्कार, दावेदार आए सामने Funeral: जबलपुर(ई-न्यूज)।...