Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Demolition: जिला अस्पताल के आईसीयू में की तोड़फोड़
Uncategorized

Demolition: जिला अस्पताल के आईसीयू में की तोड़फोड़

जिला अस्पताल के

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत के बाद मचाया था हंगामा

Demolition: बैतूल। दुर्घटना में घायल एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो जाने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में हंगामा मचाते हुए आईसीयू में तोडफ़ोड़ कर दी।


उपचार के दौरान हुई मौत


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिलानपुर निवासी दिलीप पिता यशवंत राव उम्र 20 वर्ष को गुरुवार शाम एक सडक़ हादसे में घायल होने के बाद गंभीर हालत में बैतूल जिला अस्पताल लाया गया था। हालत गंभीर होने के कारण उसे आईसीयू में भर्ती किया गया और परिजनों को स्थिति से अवगत कराया गया। लेकिन रात लगभग 11 बजे उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। इसके बाद परिजन बेकाबू हो गए और अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि आईसीयू के सामने अस्पताल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया।


परिजनों ने शांत कराया मामला


घटना की जानकारी मिलते ही बैतूल कोतवाली पुलिस, अस्पताल चौकी पुलिस, और जिला अस्पताल के डॉक्टर मौके पर पहुंची और परिजनों को काफी देर समझाइस दी गई जिसके बाद मामला शांत हुआ। यह कोई पहली बार नहीं है जब अस्पताल में उपचार के दौरान किसी मरीज की मौत पर इस तरह का उग्र और असंवेदनशील व्यवहार देखने को मिला हो। सवाल ये उठता है कि क्या अस्पताल के डॉक्टर अब उपचार से ज़्यादा अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित रहें?। क्या मौत के बाद हिंसा और तोडफ़ोड़ ही न्याय का तरीका है? फिलहाल मृतक युवक के शव का शुक्रवार जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Human Milk Bank: हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक

17 मार्च से मिलने लगेगा नवजातों को माताओं द्वारा दान किया गया...

Meeting: मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक: कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता मंजूर

गैस-पेट्रोल सप्लाई, पेयजल और सड़क परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा Meeting: Bhopal...

Fire: भीषण आग से 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

तेज हवा से फैलती चली गई आग, किसानों को लाखों रुपए का...

Alert: ईरान-इज़राइल तनाव को लेकर MP सरकार अलर्ट

CM मोहन यादव ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, ईंधन सप्लाई और कीमतों...