Thursday , 23 April 2026
Home Uncategorized Selected: नेशनल फुटबाल में चयनित हुई बैतूल की चार लड़कियां
Uncategorized

Selected: नेशनल फुटबाल में चयनित हुई बैतूल की चार लड़कियां

नेशनल फुटबाल में चयनित हुई

25 से 29 अप्रैल तक महाराष्ट्र के कोल्हापुर में खेलेंगी मैच

Selected:बैतूल। नेशनल फुटबाल में बैतूल की चार लड़कियों का चयन हुआ है। चार लड़कियों ने विषम परिस्थितियों में संसाधनों के अभाव में प्रैक्टिस की है। वह 25 से 29 अप्रैल तक महाराष्ट्र के कोल्हापुर में मैच खुलेंगी।


एमपी का करेंगी प्रतिनिधित्व


प्राप्त जानकारी के अनुसार टेमनी गांव की चार प्रतिभाशाली बालिकाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। आयुषी उइके, पिंकी उइके, सुहाना धुर्वे और तमन्ना वट्टी का चयन 68 वीं अंडर-14 बालिका राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ये उपलब्धि इसलिए भी विशेष है क्योंकि मध्य प्रदेश की 18 सदस्यीय टीम में एक ही गांव की चार खिलाड़ी शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी 25 से 29 अप्रैल तक महाराष्ट्र के कोल्हापुर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।


प्री-नेशनल कैंप में लेंगी हिस्सा


प्रतियोगिता की तैयारी के लिए चारों खिलाड़ी 18 से 22 अप्रैल तक सतना में आयोजित होने वाले प्री-नेशनल कैंप में हिस्सा लेंगी। कोच कृष्णा उइके और जिला खेल अधिकारी धमेंद्र पवार ने खिलाडय़िों को शुभकामनाएं दी हैं। इन चार खिलाडय़िों में आयुषी और पिंकी नौवीं कक्षा की छात्राएं हैं। सुहाना और तमन्ना आठवीं कक्षा में पढ़ती हैं। आयुषी दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगी। इस प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों की टीम भाग लेंगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...