Tuesday , 3 February 2026
Home Uncategorized For the public good: जनहितार्थ संचालित हो रही गुरूद्वारे में मेडिकल शॉप और जनरल स्टोर
Uncategorized

For the public good: जनहितार्थ संचालित हो रही गुरूद्वारे में मेडिकल शॉप और जनरल स्टोर

जनहितार्थ संचालित हो रही गुरूद्वारे में

गुरूद्वारे कैम्पस में नो प्रॉफिट नो लॉस पर मिलती है सामग्री

For the public good: बैतूल। समाजसेवा का एक अनोखा नजारा बैतूल के गुरुद्वारे में देखने को मिल रहा है जहां पिछले डेढ़ साल से गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के द्वारा नो प्रॉफिट नो लॉस पर लोगों को जरूरत की सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
इस सेवा से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार के लोग लाभान्वित हो रहे हैं उन्हें सस्ते दामों पर किराना सामग्री के अलावा दवाईयां भी सस्ती मिल रही हैं। इसके अलावा स्टेशनरी, इलेक्ट्रिकल सामान और एक मेडिकल स्टोर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।


लोगों को कम दाम में मिल रहा सामान


बैतूल गुद्वारा प्रबंध कमेटी के द्वारा मानवता की मिसाल पेश करते हुए गुरुद्वारा परिसर में गुरुनानक मेडिकल स्टोर और गुरुनानक स्टोर संचालित किया जा रहा है। जिसमेंं आमजन को रोजमर्रा की जरूरी दवाइयां बेहद कम कीमतों पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को काफी राहत मिल रही है। इसके साथ ही गुरुनानक किराना स्टोर में अनाज, राशन, स्टेशनरी और इलेक्ट्रिकल वस्तुएं भी बाजार से सस्ती दरों पर मिल रही हैं।


मुनाफा कमाना नहीं है उद्देश्य


इस पहल का उद्देश्य केवल मुनाफा कमाना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की सहायता करना है। गुरुद्वारा प्रबंधन द्वारा चलाई जा रही यह सेवा समाज में एक सकारात्मक संदेश दे रही है कि सेवा ही सच्ची पूजा है। बड़ी बात यह है कि यह पूरी व्यवस्था पूर्णत: पारदर्शी और सेवा भावना से प्रेरित है, जहाँ कोई व्यक्ति बिना किसी झिझक के आवश्यक सामग्री प्राप्त कर सकता है। इस जनकल्याणकारी प्रयास के लिए गुरुद्वारा बैतूल गंज की पूरी टीम सराहना की पात्र है।


जरूरतमंद मरीजों की करते हैं मदद


गुरुनानक मेडिकल स्टोर के द्वारा जहां सस्ती दवाई बेची जा रही है तो वहीं जरूरतमंद मरीजों की मदद भी की जा रही है। यहां पर उन मरीजों के लिए जिन्हें व्हील चेयर, वॉकर या स्टीक की आवश्यकता है वो नि:शुल्क उपयोग के लिए दी जाती है। उपयोग के बाद यह सामग्री वापस करनी पड़ती है। इस सेवा से कई जरूरतमंद मरीज लाभान्वित हुए हैं क्योंकि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार के मरीज महंगी व्हीलचेयर नहीं खरीद पाते हैं। उनके लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Death: संदिग्ध हालात में महिला की मौत

जहर सेवन की आशंका, पुलिस जांच में जुटी Death: बैतूल। जिले के...

Lab: देश की हाई-सिक्योरिटी लैब का बनेगा राष्ट्रीय नेटवर्क

निहसाद भोपाल की पहल से बीएसएल-3 और बीएसएल-4 प्रयोगशालाएं होंगी आपस में...

Alert: बदलेगा मौसम का मिजाज: आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट

Alert: नई दिल्ली। उत्तर भारत के कई हिस्सों में जारी कड़ाके की...

Maha Shivaratri: 19 साल बाद बन रहा दुर्लभ ग्रह योग, 15 फरवरी को मनाई जाएगी महाशिवरात्रि

Maha Shivaratri: भोपाल। पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की...