Friday , 20 March 2026
Home Uncategorized Mass marriage: सामूहिक आयोजन में जपं अध्यक्ष ने किया विवाह
Uncategorized

Mass marriage: सामूहिक आयोजन में जपं अध्यक्ष ने किया विवाह

सामूहिक आयोजन

मुख्यमंत्री कन्या विवाह में 1008 जोड़ोंं का हुआ पंजीयन

Mass marriage: बैतूल। जनपद पंचायत चिचोली के तत्वावधान में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना 2025 बैतूल के पुलिस परेड मैदान में आज आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके सहित अतिथियों ने बारातियों का स्वागत किया। ऑडिटोरियम से बारात बैंड बाजों के साथ पुलिस ग्राऊंड पहुंची। बारात में दुल्हों के अलावा उनके परिजन भी शामिल थे। जो नाचते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इस सामूहिक विवाह में सबसे खास बात यह रही कि आठनेर जनपद पंचायत की अध्यक्ष और भाजपा नेत्री रोशनी इवने का भी विवाह संपन्न हुआ।


इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 1008 जोड़ों का पंजीयन हुआ था जिसको लेकर प्रशासन ने विशेष तैयारियां की थी। सबसे पहले अतिथियों ने नवग्रह की पूजा की और खास बात यह रही कि आदिवासी जोड़ों का विवाह आदिवासी परंपराओं के अंतर्गत विवाह की रस्म की गई। कार्यक्रम में अतिथि गणों में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उईके, जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन नागर, घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार, उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार, पूर्व नप अध्यक्ष चिचोली संतोष मालवीय, नप अध्यक्ष श्रीमती वर्षा रितेश मालवीय, उपाध्यक्ष वर्षा आवलेकर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह कुशवाह, कांति यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी और वर-वधुओं के रिश्तेदार मौजूद थे। विवाह के उपरांत मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत वर-वधु को 49 हजार रुपए का चैक सौंपा गया। इसके अलावा आयोजकों ने सभी के भोजन का इंतजाम भी किया था।


जपं अध्यक्ष का हुआ विवाह


पुलिस ग्राऊंड में आयोजित मुख्यमंत्री विवाह योजना के अंतर्गत जहां 1008 जोड़ोंं का पंजीयन वहीं इस आयोजनों में आठनेर जनपद अध्यक्ष रोशनी इवने का भी विवाह संपन्न हुआ। उनका विवाह बुदनी निवासी अभिषेक उइके के साथ हुआ। विवाह के उपरांत अतिथिगणों ने उन्हें योजना से लाभान्वित करते हुए 49 हजार रुपए का चैक देने के साथ ही आशीर्वाद भी दिया। गौरतलब है कि जनपद अध्यक्ष जैसे पद पर आसीन रहने के बाद रोशनी इवने ने सामूहिक आयोजन में विवाह करके लोगों को संदेश दिया है कि खर्चीली शादियों से बचकर सादगी पूर्ण विवाह भी किया जा सकता है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tension: होर्मुज में बढ़ा तनाव: भारत ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती

ऊर्जा सुरक्षा के लिए खाड़ी में युद्धपोतों की संख्या बढ़ाई, ‘ऑपरेशन संकल्प’...

Strictness: टोल चोरी पर सख्ती: अब बिना भुगतान के निकलना पड़ेगा महंगा

दोगुना जुर्माना और मोबाइल पर ई-नोटिस, सरकार के नए नियम लागू Strictness:...

Heightened Concern: कतर पर मिसाइल हमले से हिला वैश्विक ऊर्जा बाजार

LNG सप्लाई में 17% गिरावट, भारत समेत कई देशों की बढ़ी चिंता...

Major Preparations: मप्र में कर्मचारियों के लिए बड़ी तैयारी: जल्द आएगी कैशलेस हेल्थ बीमा योजना

12 लाख से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनर्स होंगे लाभान्वित, इलाज होगा आसान...