Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Tributes: हैदराबाद अग्रिकाण्ड में 17 दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि
Uncategorized

Tributes: हैदराबाद अग्रिकाण्ड में 17 दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

हैदराबाद अग्रिकाण्ड में 17 दिवंगतों को

अग्रवाल समाज बैतूल ने भी अर्पित किए श्रद्धासुमन

Tributes: बैतूल। हैदराबाद के गुलजार हाउस क्षेत्र में बीते दिनों हुई भीषण अग्निकांड की घटना ने पूरे देश को शोक में डुबो दिया है। इस हादसे में अग्रवाल और मोदी परिवार के 17 सदस्यों की दर्दनाक मौत ने हर दिल को झकझोर कर रख दिया है। इस असामयिक त्रासदी को लेकर बैतूल अग्रवाल समाज द्वारा गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर बैतूल अग्रवाल समाज के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल ने घटना को अत्यंत हृदयविदारक बताते हुए कहा कि यह पूरे अग्रवाल समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े परिवार का एक साथ इस प्रकार काल के गाल में समा जाना अत्यंत पीड़ादायक है। हम सभी शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति दें तथा परिजनों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
प्रमोद अग्रवाल ने आगे कहा कि इस त्रासदी ने यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आगजनी जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए और अधिक सख्त सुरक्षा मानदंडों को अपनाया जाना चाहिए। प्रशासन से मांग की गई कि पूरे हादसे की जांच की जाए और भविष्य में ऐसे हादसों से बचाव के पुख्ता इंतज़ाम किए जाएं।
अग्रवाल समाज बैतूल के अन्य सदस्यों प्रशांत गर्ग, सत्यनारायण अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, मोहन चंद्र अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, नवनीत गर्ग, अमित अग्रवाल, हरिओम अग्रवाल, प्रवीण गर्ग, संजय अग्रवाल, मोहित गर्ग, प्रेमचंद अग्रवाल, ध्रुव अग्रवाल, अतीत अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, सजल गर्ग, अंकित गोयल, संजय अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, शक्ति अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, चरक मित्तल, नीलेश अग्रवाल, शैलेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, चंकी अग्रवाल, सुमित गर्ग आदि सभी सामाजिक बंधुओं ने भी घटना को लेकर गहरा दुख जताया। वहीं बैतूल अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती मंजू गर्ग ने भी भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि यह क्षति केवल संबंधित परिवारों की नहीं, बल्कि पूरे समाज की है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Holidays: मध्य प्रदेश में मार्च में 15 दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

Holidays: Madhya Pradesh में सरकारी कर्मचारियों के लिए मार्च का महीना छुट्टियों...

Big challenge: जेडीयू में शामिल हुए निशांत कुमार, पिता की विरासत संभालना बड़ी चुनौती

संगठन मजबूत करने से लेकर वोट बैंक बचाने तक कई मोर्चों पर...

Budget Session: बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, लोकसभा में हंगामे के आसार

स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर विपक्ष करेगा चर्चा, सरकार ने जताया...

Shoddy work: उपयोग विहीन खड़े लाखों की लागत से बने शासकीय भवन

ठेकेदारों ने किया घटिया कार्य, शासकीय राशि का हुआ जमकर दुरूपयोग Shoddy...