Tuesday , 21 April 2026
Home Uncategorized NOC: मध्यप्रदेश में लागू होगा नया फायर एक्ट: शादी का पंडाल लगाने से पहले लेनी होगी फायर एनओसी
Uncategorized

NOC: मध्यप्रदेश में लागू होगा नया फायर एक्ट: शादी का पंडाल लगाने से पहले लेनी होगी फायर एनओसी

मध्यप्रदेश में लागू होगा नया फायर एक्ट:

उल्लंघन पर जुर्माना और जेल

NOC: भोपाल | मध्यप्रदेश सरकार राज्य में फायर एंड इमरजेंसी सर्विस एक्ट लागू करने जा रही है। इस एक्ट के तहत अब किसी भी सामाजिक, धार्मिक या राजनीतिक आयोजन जैसे शादी, सभा, या अन्य कार्यक्रम के लिए फायर एनओसी (No Objection Certificate) अनिवार्य होगी। एनओसी के बिना कार्यक्रम आयोजित करने पर आयोजकों को 10 हजार रुपए जुर्माना और तीन महीने की जेल तक हो सकती है।

नए फायर एक्ट का फाइनल ड्राफ्ट नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग ने तैयार कर लिया है, जिसे 3 जून को पचमढ़ी में होने वाली कैबिनेट मीटिंग में पेश किया जाएगा। इसके बाद मानसून सत्र में इसे विधानसभा में पेश किया जाएगा।

5 हजार वर्गफीट से बड़े भवन भी दायरे में

इस कानून के तहत 5 हजार वर्गफीट या उससे अधिक क्षेत्रफल में बने शैक्षणिक संस्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, औद्योगिक गोदामों और अन्य व्यावसायिक भवनों को भी फायर एनओसी लेना जरूरी होगा।

फायर टैक्स भी लगेगा

नए कानून के लागू होने के बाद नगर निगम और नगर पालिकाएं नागरिकों से प्रॉपर्टी टैक्स में सरचार्ज के रूप में ‘फायर टैक्स’ भी वसूलेंगी। इससे आम नागरिकों पर कर का अतिरिक्त भार आएगा।

सुरक्षा को मिलेगी प्राथमिकता

सरकार का कहना है कि यह कानून जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लाया जा रहा है, ताकि हादसों को रोका जा सके और इमरजेंसी रिस्पॉन्स को मजबूत किया जा सके।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...