Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Summit: उज्जैन में होगी प्रदेश की पहली स्पिरिचुअल वेलनेस समिट
Uncategorized

Summit: उज्जैन में होगी प्रदेश की पहली स्पिरिचुअल वेलनेस समिट

उज्जैन में होगी प्रदेश की

योग, आयुर्वेद और अध्यात्म को मिलेगा बढ़ावा; 5 जून को CM मोहन यादव करेंगे उद्घाटन

Summit: उज्जैन। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन अब केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि एक वैश्विक स्पिरिचुअल और वेलनेस हब बनने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। इसी क्रम में 5 जून को उज्जैन के होटल अंजुश्री में प्रदेश की पहली स्पिरिचुअल और वेलनेस समिट का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे।

योग, पंचकर्म, आयुर्वेद और निवेश पर होगी चर्चा

इस समिट में देशभर से योग, प्राकृतिक चिकित्सा, पंचकर्म, आयुर्वेद और आध्यात्मिक चिकित्सा से जुड़े विशेषज्ञ, संस्थान और प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
पतंजलि ट्रस्ट से योगी बालकृष्ण, स्वामी चिन्मयानंद जी महाराज, शतायु आयुर्वेद, सॉलिटेयर वेलनेस, आयुष ग्राम, हार्टफुलनेस और विचार मंथन जैसे संगठनों की भागीदारी इस आयोजन को विशेष बना रही है।

300 प्रतिभागी उज्जैन में खोलना चाहते हैं वेलनेस सेंटर

आयोजन में देशभर से लगभग 300 प्रतिभागी शामिल होंगे, जो उज्जैन में अपने-अपने वेलनेस और स्पिरिचुअल सेंटर स्थापित करने की इच्छा रखते हैं। ये प्रतिभागी समिट में मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे और उज्जैन की आध्यात्मिक ऊर्जा को विश्वस्तरीय वेलनेस सेवाओं से जोड़ने का प्रयास करेंगे।

नई इंडस्ट्री, नया विजन

एमपीआईडीसी के निदेशक राजेश राठौर ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों से यह समिट सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि प्रदेश में एक नई “स्पिरिचुअल वेलनेस इंडस्ट्री” की नींव रखेगी। यह पहल धार्मिक पर्यटन से आगे बढ़कर मानसिक और शारीरिक कल्याण के क्षेत्र में निवेश को आकर्षित करेगी।

नया फोकस, नया भविष्य

अब तक मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए इन्वेस्टर समिट होती रही हैं, लेकिन यह पहली बार है जब राज्य में अध्यात्म और स्वास्थ्य आधारित निवेश को बढ़ावा देने के लिए इस तरह की समिट आयोजित हो रही है। उज्जैन को एक सशक्त स्पिरिचुअल ब्रांड के रूप में वैश्विक मानचित्र पर लाने का यह एक अहम कदम माना जा रहा है।


📅 कार्यक्रम तिथि: 5 जून 2025
📍 स्थान: होटल अंजुश्री, उज्जैन
🎯 उद्देश्य: उज्जैन को स्पिरिचुअल वेलनेस डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करना
👥 प्रतिभागी: योग, आयुर्वेद, पंचकर्म, जीवनशैली विशेषज्ञ, निवेशक, नीति निर्माता

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Holidays: मध्य प्रदेश में मार्च में 15 दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

Holidays: Madhya Pradesh में सरकारी कर्मचारियों के लिए मार्च का महीना छुट्टियों...

Big challenge: जेडीयू में शामिल हुए निशांत कुमार, पिता की विरासत संभालना बड़ी चुनौती

संगठन मजबूत करने से लेकर वोट बैंक बचाने तक कई मोर्चों पर...

Budget Session: बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, लोकसभा में हंगामे के आसार

स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर विपक्ष करेगा चर्चा, सरकार ने जताया...

Shoddy work: उपयोग विहीन खड़े लाखों की लागत से बने शासकीय भवन

ठेकेदारों ने किया घटिया कार्य, शासकीय राशि का हुआ जमकर दुरूपयोग Shoddy...