Saturday , 25 April 2026
Home Uncategorized Cobra: जिपं में कुर्सी के नीचे छिपा था कोबरा
Uncategorized

Cobra: जिपं में कुर्सी के नीचे छिपा था कोबरा

जिपं में कुर्सी के नीचे

Cobra: बैतूल। जिला पंचायत में शुक्रवार रात 9:30 बजे एक खतरनाक कोबरा सांप बैठा हुआ दिखाई दिया। लगभग 4 फीट लंबा यह साँप ऑफिस की एक कुर्सी के नीचे छिपा हुआ था, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही तत्काल सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा को मौके पर बुलाया गया। विशाल ने बिना समय गंवाए सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और थोड़ी मशक्कत के बाद कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान आसपास के कर्मचारियों को कार्यालय से दूर किया गया ताकि किसी को कोई नुकसान न पहुंचे।

विशाल विश्वकर्मा ने बताया कि यह प्रजाति अत्यंत विषैली होती है और ज़रा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती थी। उन्होंने सभी से अपील की कि इस तरह की स्थिति में घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत सर्पमित्र या वन विभाग को सूचना दें। सांप को पकड़ने के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर जंगल में छोड़ दिया गया। समय रहते हुए हुए इस रेस्क्यू ऑपरेशन से एक बड़ी अनहोनी टल गई।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...