Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Assault: युवक पर किया चाकू से हमला
Uncategorized

Assault: युवक पर किया चाकू से हमला

युवक पर किया

Assault: बैतूल। नगर के गंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खंजनपुर मोहल्ले में शनिवार को आपसी विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया, जब दो युवकों ने एक 19 वर्षीय युवक पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल जिला अस्पताल के पुरुष सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक धनंजय पिता जगदीश यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी दुर्ग वार्ड, थाना गंज के। धनंजय ने बताया कि शुक्रवार देर रात लगभग 11 बजे वह अपने घर पर मौजूद था, तभी दो बाइकों पर सवार चार से पांच युवक उसके घर के बाहर आए और पत्थरबाजी करने लगे। इसके साथ ही उन्होंने गाली-गलौज भी की। जब घर के सदस्य बाहर निकले तो सभी युवक मौके से भाग गए।
इस घटना को लेकर धनंजय ने सुबह अपने मोहल्ले में मौजूद कुछ युवकों से बातचीत करने का निर्णय लिया। शनिवार सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच, धनंजय अपने एक दोस्त के साथ उन युवकों के पास पहुंचा और पूछा कि उनके घर पर पत्थर क्यों मारे गए। बातचीत के दौरान अचानक दो युवकों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
धनंजय को चाकू के वार से चार से पांच जगहों पर गहरी चोटें आईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा उसे तत्काल जिला अस्पताल बैतूल लाया गया, जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे पुरुष सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया गया है जहां डॉक्टरों द्वारा घायल का उपचार किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंज थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। खंजनपुर में हुई यह वारदात क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। दिनदहाड़े चाकू से हमले की यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई और न्याय की उम्मीद के साथ परिजन और स्थानीय लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Human Milk Bank: हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक

17 मार्च से मिलने लगेगा नवजातों को माताओं द्वारा दान किया गया...

Meeting: मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक: कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता मंजूर

गैस-पेट्रोल सप्लाई, पेयजल और सड़क परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा Meeting: Bhopal...

Fire: भीषण आग से 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

तेज हवा से फैलती चली गई आग, किसानों को लाखों रुपए का...

Alert: ईरान-इज़राइल तनाव को लेकर MP सरकार अलर्ट

CM मोहन यादव ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, ईंधन सप्लाई और कीमतों...