Monday , 18 May 2026
Home Uncategorized Reprimand: शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा में दिशा बैठक में जताई नाराजगी, अधिकारियों को फटकार
Uncategorized

Reprimand: शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा में दिशा बैठक में जताई नाराजगी, अधिकारियों को फटकार

d: शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा में दिशा

Reprimand: विदिशा | केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में आयोजित ‘दिशा’ समिति की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताई। घटिया बीज वितरण और योजनाओं के कमजोर क्रियान्वयन पर अधिकारियों से जबाब न मिलने पर उन्होंने सख्त लहजे में फटकार लगाई।

“जब अधिकारियों को ही नहीं पता, तो किसानों की मदद कैसे होगी?” – शिवराज सिंह

बैठक में गंजबासौदा क्षेत्र में घटिया सोयाबीन बीज की शिकायतें उठीं। इस पर मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीज वितरण प्रणाली और भंडारण व्यवस्था की जानकारी मांगी। लेकिन संबंधित अधिकारियों के पास न तो कोई स्पष्ट जवाब था, न ही आवश्यक डेटा। इस पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए सवाल किया, “जब अधिकारियों को ही कुछ नहीं पता, तो भला किसानों की मदद कैसे होगी?”

जनप्रतिनिधियों को दी सख्त हिदायत

बैठक के दौरान शिवराज सिंह ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी चेताया और कहा कि उन्हें सरकार की योजनाओं की निगरानी खुद करनी होगी। उन्होंने कहा, “हर योजना की गुणवत्ता की जांच जरूरी है। सिर्फ कागजों पर काम दिखाना पर्याप्त नहीं है, जमीनी सच्चाई को समझना और सुधार लाना आवश्यक है।”

किसानों को राहत देने पर जोर

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि अगर आगे भी ऐसी शिकायतें सामने आईं, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...