Wednesday , 10 December 2025
Home Uncategorized Promise: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी 26वीं किस्त, दिवाली बाद 1500 रुपए प्रति माह देने का वादा
Uncategorized

Promise: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी 26वीं किस्त, दिवाली बाद 1500 रुपए प्रति माह देने का वादा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को

Promise: नीमच | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को नीमच जिले के ग्राम नलवा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की 26वीं किस्त के रूप में 1543.16 करोड़ रुपए प्रदेश की 1.27 करोड़ बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए। इस अवसर पर उन्होंने बहनों के लिए कई बड़ी घोषणाएं भी कीं।

🎁 9 अगस्त को राखी से पहले 250 रुपए अलग से मिलेंगे

मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि रक्षा बंधन से पहले, 9 अगस्त को सभी लाड़ली बहनों के खातों में अतिरिक्त 250 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। उन्होंने बहनों को झूला झुलाया, पुष्पवर्षा की, और कई युवतियों ने उन्हें राखी बांधकर धन्यवाद व्यक्त किया


🏦 अन्य बड़ी घोषणाएं और ट्रांसफर:

  • 56.74 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों को ₹340 करोड़ ट्रांसफर
  • 30 लाख बहनों को गैस सिलेंडर रीफिलिंग के ₹46.34 करोड़ ट्रांसफर

सभी राशियों का वितरण सिंगल क्लिक से किया गया।


🗣 कांग्रेस पर तीखा हमला: “बेशरम की झाड़ी जैसी है कांग्रेस”

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने संबोधन में विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा:

“कांग्रेस बेशरम की झाड़ी जैसी है, जो धीरे-धीरे गायब हो रही है। एक दिन कांग्रेस भी इतिहास बन जाएगी।”

उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर कांग्रेस कुछेक गांवों को दिखाकर सवाल उठाती है, जबकि हमने 5 लाख किमी सड़कें बनाई हैं। अब टोलों-मंजरों तक सड़कें पहुंचाने की योजना है।


💸 दीपावली के बाद 1500 रुपए, चुनाव तक 3000 रुपए महीना

सीएम ने कहा कि लाड़ली बहना योजना के तहत अब तक 10,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि बहनों को दी जा चुकी है।

  • दीपावली के बाद बहनों को 1500 रुपए प्रति माह मिलने लगेंगे।
  • यह राशि वर्ष 2026-27 में बढ़ाकर 3000 रुपए प्रति माह तक की जाएगी।

🧕 महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

लाड़ली बहना योजना को प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण का केंद्रबिंदु मान रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता, घरेलू निर्णयों में भागीदारी और सामाजिक सम्मान को मजबूत करना सरकार का उद्देश्य है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Compelled: अतिथि शिक्षकों को 4 माह से नहीं मिला वेतन

आर्थिक परेशानियों का सामना करने को है मजबूर Compelled: भीमपुर। श्याम आर्य/...

World Heritage: यूनेस्को ने दिवाली को विश्व धरोहर की घोषित

मोदी बोले- दिवाली हमारी सभ्यता की आत्मा World Heritage: नई दिल्ली(ई-न्यूज)।भारत की...

Arrested: अश्लील वीडियो वायरल मामले में आरोपी गिरफ्तार

पास्को एक्ट और लव जिहाद का प्रकरण दर्ज करने की मांग हिन्दू...

New road: 4 किमी. नई सड़क बनने से कम होगी 20 किमी. की दूरी

आवरिया-ठानी-बेलोड़ के बीच 4 किमी नई सड़क बनाने की मांगआमला-सारणी की दूरी...