Friday , 3 April 2026
Home Uncategorized Shift: आज से गैस सस्ता, हवाई यात्रा महंगी, UPI पर नए नियम लागू, जानिए 5 बड़े बदलाव
Uncategorized

Shift: आज से गैस सस्ता, हवाई यात्रा महंगी, UPI पर नए नियम लागू, जानिए 5 बड़े बदलाव

आज से गैस सस्ता, हवाई यात्रा महंगी, UPI

Shift:मुंबई | 1 अगस्त 2025 से देशभर में आम लोगों की जेब और जीवनशैली को प्रभावित करने वाले 5 अहम बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती, UPI नियमों में संशोधन और हवाई ईंधन के दाम में वृद्धि शामिल है। आइए जानते हैं कौन-से हैं ये बड़े बदलाव:


1. 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता

सरकारी तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है।

  • दिल्ली में यह सिलेंडर ₹33.50 सस्ता होकर ₹1631.50 में मिलेगा।
  • कोलकाता में यह ₹34.50 की कमी के साथ अब ₹1769 में उपलब्ध है।
    हालांकि, घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

2. UPI पर नए नियम लागू

आज से UPI लेनदेन के नियमों में कई बदलाव किए गए हैं:

  • बैलेंस चेक की सीमा: अब एक दिन में 50 बार से अधिक बैलेंस चेक नहीं कर पाएंगे।
  • ऑटो-पे ट्रांजैक्शन का समय तय: EMI और बिल पेमेंट जैसे ऑटो-पे अब सुबह 10 से 1 और शाम 5 से रात 9:30 बजे के बीच प्रोसेस नहीं होंगे
  • अटके पेमेंट की स्थिति: पेमेंट फेल होने पर उसका स्टेटस सिर्फ 3 बार, और हर बार 90 सेकंड के अंतर से ही चेक किया जा सकेगा।
  • चार्जबैक विवाद समाधान: अब बैंक NPCI से अनुमति लिए बिना ही दोबारा क्लेम कर सकेंगे, जिससे विवाद का समाधान तेज होगा।

3. SBI ने कुछ कार्ड्स पर एयर इंश्योरेंस बंद किया

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने अपने कुछ को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड्स (ELITE और PRIME) पर मिलने वाले फ्री एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस को 11 अगस्त से बंद करने का फैसला लिया है।
अब तक ग्राहकों को ₹50 लाख से ₹1 करोड़ तक का फ्री कवर मिल रहा था।


4. एविएशन फ्यूल की कीमतों में इजाफा, हवाई टिकट महंगे हो सकते हैं

तेल विपणन कंपनियों ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में 3% यानी ₹2677.88 प्रति किलोलीटर की वृद्धि की है।
नई दरें अब ₹92,021.93 प्रति 1000 लीटर हैं।
इस बढ़ोतरी से हवाई सफर महंगा हो सकता है, क्योंकि इसका सीधा असर एयरलाइनों के संचालन खर्च पर पड़ेगा।


5. RBI ब्याज दरों में कटौती कर सकता है

4 से 6 अगस्त के बीच RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक होगी।
संभावना जताई जा रही है कि गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में रेपो रेट में 0.25% की कटौती की जा सकती है।

  • इससे लोन की EMI में राहत मिल सकती है।
  • हालांकि, बचत खातों पर मिलने वाला ब्याज भी घट सकता है।
  • साभार … 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Events: अर्जी वाले हनुमान मंदिर में श्रद्धा का सैलाब

हनुमान जयंती पर विशेष पूजा और भंडारे का आयोजन Events: बैतूल। बैतूल...

Confluence: हनुमान जयंती पर फिटनेस और आस्था का संगम

छात्रों ने 2 घंटे में तय की बैतूल से केरपानी की दूरी...

Admission Festival: पीएम श्री स्कूल सावलमेंढा मे हर्सोउल्लास से मनाया प्रवेश उत्सव

Admission Festival: बैतूलवाणी सावलमेंढा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Acceptance: आमला-सारणी में कन्या शिक्षा को बड़ा प्रोत्साहन: 40 करोड़ के परिसर को प्रशासनिक स्वीकृति

Acceptance: आमला (बैतूल)। मध्य प्रदेश के आमला-सारणी विधानसभा क्षेत्र में बालिका शिक्षा...