Rain: बैतूल | बैतूल जिले में लंबे इंतजार के बाद मानसून ने अगस्त के मध्य में जोरदार वापसी की है। बुधवार सुबह करीब 7 बजे शुरू हुई रिमझिम बारिश ने दोपहर 12 बजे के बाद तेज रफ्तार पकड़ ली। लगातार हो रही वर्षा से तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है, जिससे भीषण गर्मी और उमस से आमजन को बड़ी राहत मिली है।
किसान वर्ग के लिए यह बारिश संजीवनी साबित हो रही है। लंबे समय से सूखे जैसी स्थिति का सामना कर रहे किसानों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई है। खेतों में नमी आने से फसलों की बुआई और वृद्धि के लिए अनुकूल माहौल बन गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इससे क्षेत्र में जल संकट की स्थिति में भी सुधार आने की उम्मीद है।
Leave a comment