Friday , 23 January 2026
Home Uncategorized Unveiling: मुख्यमंत्री निवास पर विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का अनावरण
Uncategorized

Unveiling: मुख्यमंत्री निवास पर विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का अनावरण

मुख्यमंत्री निवास पर विक्रमादित्य

भारत के समय की नई परिभाषा लिखी गई

Unveiling: भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मुख्यमंत्री निवास के नवनिर्मित प्रवेश द्वार पर स्थापित विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का अनावरण किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, मंत्री कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा और विष्णु खत्री भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वैदिक घड़ी से जुड़े मोबाइल ऐप का लोकार्पण भी किया। इस मौके पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि यदि मंत्रियों को यह घड़ी भेंट की जाए तो वे भी अपने घरों में इसे स्थापित कर सकेंगे।


🌅 सूर्योदय से होना चाहिए दिन की गणना

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय परंपरा के अनुसार समय की गणना सूर्योदय से सूर्योदय तक होती है, न कि रात 12 बजे दिन बदलने से। उन्होंने बताया कि वैदिक गणना पद्धति में 60 सेकेंड का मिनट नहीं, बल्कि 30 घंटे में 30 मुहूर्त माने जाते हैं। यह हमारी सनातन संस्कृति की धरोहर है।

उन्होंने कहा कि भारत में खगोल विज्ञान की परंपरा बेहद समृद्ध रही है। उज्जैन को भारत का सेंटर पॉइंट माना जाता है और भगवान श्रीकृष्ण भी नारायणा गांव (डोंगला के पास) समय गणना के केंद्र की खोज के लिए आए थे।

सीएम ने कहा कि वैदिक काल गणना इतनी सटीक थी कि आज का कंप्यूटर भी 10 हजार साल पुराने सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण की गणना तुरंत नहीं कर सकता, लेकिन वैदिक पद्धति से यह संभव है।


✨ भारत की नई पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिमी समय का दौर अब समाप्त हो रहा है और अब भारत के समय की पुनर्स्थापना का समय है। उन्होंने इसे योग की तरह वैश्विक पहचान दिलाने की पहल बताया।
उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा – “मोबाइल निकालो, क्यूआर कोड से घड़ी डाउनलोड करो” और सभी से मोबाइल की टॉर्च जलवाकर इस पहल को साझा करने का संदेश दिया।


🗣️ नेताओं के विचार

  • भोपाल सांसद आलोक शर्मा: “आज से भारत के समय की नई परिभाषा लिखी जा रही है। मुख्यमंत्री जी ने वैदिक घड़ी लगवाकर ऐतिहासिक कदम उठाया है।”
  • मंत्री कृष्णा गौर: “मुख्यमंत्री निवास अब विरासत और विकास का साक्षी बन रहा है। यह घड़ी युवाओं को अपनी संस्कृति और स्वाभिमान से जोड़ने का काम करेगी।”

🚩 युवा रैली और संवाद

  • उज्जैन से 51 ब्राह्मण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।
  • शौर्य स्मारक से रवींद्र भवन तक युवाओं की बाइक और पैदल रैली निकाली गई।
  • मुख्यमंत्री ने “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी: भारत के समय की पुनर्स्थापना” विषय पर युवाओं से संवाद किया।

🌍 विश्व की पहली वैदिक घड़ी

मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी ने बताया कि यह घड़ी भारतीय काल गणना पर आधारित विश्व की पहली घड़ी है।
29 फरवरी 2024 को उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका लोकार्पण किया था और इसे देश-दुनिया में सराहना मिली थी।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Categories

Related Articles

Events: छात्रों और शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण है आज का दिन: नेहा गर्ग

सरस्वती विद्या मंदिर गाड़ाघाट में हुआ माँ सरस्वती का हवन-पूजन Events: बैतूल।...

Mysterious: महाभारत का रहस्यमय ‘18’: क्या यह सिर्फ संयोग है या गहरा आध्यात्मिक संकेत?

Mysterious: धर्म डेस्क। महाभारत केवल दुनिया का सबसे विशाल महाकाव्य नहीं, बल्कि...

Social media: सरकार बच्चों को सोशल मीडिया से बचाने पर विचार कर रही

ऑस्ट्रेलिया मॉडल पर कानून की तैयारी Social media: डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया...