Thursday , 23 October 2025
Home Uncategorized Executive: ये हो सकते हैं बैतूल जिला भाजपा के पदाधिकारी…!
Uncategorized

Executive: ये हो सकते हैं बैतूल जिला भाजपा के पदाधिकारी…!

ये हो सकते हैं बैतूल जिला भाजपा

हरदा, सागर, देवास और मऊगंज की सूची घोषित

Executive बैतूल। प्रदेश भाजपा में नए अध्यक्ष के निर्वाचन के बाद अगली कड़ी में प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाना है। लेकिन इसके पहले ही जिलों में जिला कार्यकारिणी की घोषणा शुरू हो गई है। बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। इसलिए ऐसा माना जा रहा था कि जिला कार्यकारिणी की घोषणा में पहला स्थान बैतूल को मिल सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आज प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा स्थायी मंत्री के फेसबुक पेज पर कुछ जिलों की जिला कार्यकारिणी की सूची जारी हुई है। लेकिन इसमें बैतूल शामिल नहीं है। विश्वस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैतूल जिला कार्यकारिणी की आज घोषणा हो सकती है। बैतूल संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हरदा जिले की सूची जारी हो गई है।


महामंत्री के लिए संभावित नाम



भाजपा के संविधान के अनुसार जिला कार्यकारिणी में मात्र 3 महामंत्रियों की नियुक्ति होती है। इसी कड़ी में वैसे तो कई नाम राजनैतिक गलियारों में चर्चा में बने हुए हैं लेकिन बैतूल वाणी को मिली जानकारी के अनुसार आठनेर क्षेत्र के भाजपा नेता एवं अभी तक जिला भाजपा में कार्यालय मंत्री के रूप में कार्य कर रहे कृष्णा गायकी का नाम इस पद के लिए सबसे ऊपर है। कृष्णा गायकी को पूर्व जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला का सबसे करीबी व्यक्ति माना जाता है। वहीं बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल की भी गुड बुक में है। एक महामंत्री महिला और एक आदिवासी बनाया जाना लगभग तय है। महिलाओं में श्रीमती रश्मि साहू का नाम चर्चा में है। श्रीमती साहू पूर्व में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। श्रीमती साहू एक अच्छी मंच संचालक एवं पार्टी के लिए निष्ठावान तथा सक्रिय नेत्री हैं। आदिवासी वर्ग से मंगल सिंह को महामंत्री बनाया जा सकता है। मंगल सिंह पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष और विधायक भी रह चुके हैं। लेकिन पार्टी ने उन्हें घोड़ाडोंगरी विधानसभा सीट से उपचुनाव में मैदान में उतारा था और वे जीते भी थे लेकिन उन्हें चुनाव लड़ने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा था और विधायकी भी डेढ़ साल में समाप्त हो गई थी। इसके बाद से मंगल सिंह को कोई जिम्मेदारी नहीं मिली थी। श्री खण्डेलवाल के विश्वसनीय मंगल सिंह को जिला महामंत्री बनाया जा सकता है।


उपाध्यक्ष के 8 पदों के लिए कई नाम


जिला भाजपा में 8 उपाध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। इन 8 पदों के लिए भाजपा में पूरे जिले से वरिष्ठ और कनिष्ठ मिलाकर लगभग 30 नाम सामने आ रहे हैं। बैतूलवाणी को मिली जानकारी के अनुसार नागरिक बैंक बैतूल के पूर्व अध्यक्ष अतीत पंवार का उपाध्यक्ष बनना तय है। इसके अलावा भाजयुमो के जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे मासोद, विशाल सिंह ठाकुर बीजादेही, कांति यादव मलाजपुर, मनीष माथनकर मुलताई, देवी सिंह ठाकुर भैंसदेही, भगवत सिंह इटावा आमला, राजेंद्र मालवीय घोड़ाडोंगरी, भैयालाल इरपाचे एवं जगदीश पंवार मुलताई, भगवंत रघुवंशी और श्रीमती शक्ति गणपति धुर्वे में से उपाध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। इसके अलावा कोषाध्यक्ष बैतूल के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश आहूजा को बनाया जा सकता है। जिला सह कोषाध्यक्ष भी बनाए जाने हैं।


मंत्री पद पर भी कई नाम


जिला भाजपा में उपाध्यक्ष की तरह 8 जिला मंत्री बनाए जाते हैं। इनमें भी कई नाम सामने आ रहे हैं जिनमें पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष संजू सोलंकी, महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता मालवीय, सुधा चंद्रा सारनी, किसान मोर्चा के अध्यक्ष महेश्वर चंदेल, पूर्व जिला सह कोषाध्यक्ष दीपू सलूजा, नरेश फाटे बडोरा, संतोष टेकाम चिचोली, माधुरी साबले मुलताई, आरती झड़वड़े पाथाखेड़ा, अमित मेहतो शाहपुर शामिल हैं। इसके अलावा मीडिया प्रभारी, सहमीडिया प्रभारी, जिला मंत्री और जिला कार्यकारिणी में भी कई नेता समायोजित हो सकते है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Cabinet meeting: पांच जिला अस्पतालों में बढ़ेंगे बेड, 810 नए पदों पर भर्ती

किसानों को जीरो ब्याज पर लोन जारी रहेगा Cabinet meeting: भोपाल। मुख्यमंत्री...

Sensitive: प्रदेश के 63 संवेदनशील थानों में बैतूल के आमला-सारनी शामिल

गृह विभाग के नोटिफिकेशन के बाद पुलिस को करनी और निगरानी Sensitive:...

Bhai Dooj: भाई-बहनों ने ताप्ती में स्नान कर लिया यमदेव का आशीर्वाद

Bhai Dooj: खेड़ी सांवलीगढ़। कार्तिक मास के दीपावली पर्व के बाद यम...

Decline: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी में भारी गिरावट, इंदौर सराफा में भी दाम लुढ़के

Decline: इंदौर। अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी के दामों...