Wednesday , 3 September 2025
Home Uncategorized Benefit: नई डिजिटल सर्विस ‘EPFO 3.0’ से कर्मचारियों को बड़ा फायदा
Uncategorized

Benefit: नई डिजिटल सर्विस ‘EPFO 3.0’ से कर्मचारियों को बड़ा फायदा

नई डिजिटल सर्विस ‘EPFO 3.0’ से कर्मचारियों

Benefit: नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ही अपनी नई डिजिटल सर्विस ‘EPFO 3.0’ लॉन्च करने जा रहा है। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (PMEAC) के सदस्य और इकोनॉमिस्ट संजीव सान्याल ने संकेत दिए हैं कि यह बड़ा बदलाव 2025 में ही लागू होगा। इससे देश के 8 करोड़ से अधिक कर्मचारियों को लाभ होगा।

क्या है EPFO 3.0 की खासियत?

  • मोबाइल ऐप और डिजिटल डैशबोर्ड: कर्मचारी अपने PF अकाउंट की जानकारी आसानी से देख पाएंगे।
  • UPI पेमेंट सुविधा: PF का पैसा सीधे UPI के जरिए बैंक खाते में ट्रांसफर किया जा सकेगा।
  • विशेष ATM कार्ड: सब्सक्राइबर्स को PF अकाउंट से लिंक एक नया कार्ड मिलेगा, जिससे ATM मशीनों से सीधे PF निकासी संभव होगी।
  • फास्ट क्लेम प्रोसेसिंग: जानकारी अपडेट करना, क्लेम करना और पैसे निकालना अब और आसान होगा।

ATM और UPI से PF निकासी

  1. ATM कार्ड – EPFO एक खास कार्ड जारी करेगा जो PF अकाउंट से जुड़ा होगा।
  2. UPI से निकासी – PF अकाउंट को UPI से लिंक कर सब्सक्राइबर सीधे अपने बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर कर सकेंगे।

नौकरी जाने पर PF निकासी के नियम

  • यदि किसी कर्मचारी की नौकरी चली जाती है, तो वह 1 माह बाद अपने PF अकाउंट से 75% राशि निकाल सकता है।
  • शेष 25% हिस्सा 2 महीने बाद निकाला जा सकता है।

PF निकासी और टैक्स नियम

  • यदि कर्मचारी ने कुल 5 साल या उससे अधिक समय तक नौकरी की है (चाहे एक ही कंपनी में या कई कंपनियों को मिलाकर), तो PF निकासी पर इनकम टैक्स नहीं लगेगा
  • 5 साल से कम की अवधि में निकासी पर टैक्स नियम लागू होंगे।
  • साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Rally: कांग्रेस ने वोट चोर गद्दी छोड़ नारे के साथ निकाली रैली

प्रदेश अध्यक्ष जीतूू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार हुए शामिल Rally:...

Birthday: सेवा दिवस के रूप में मनाया खण्डेलवाल का जन्मदिन

Birthday: बैतूल। मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल का...

Immersion: पांच दशकों की परंपरा के साथ हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

भजन की परम्परा और भक्तिभाव से गूंजा बैतूलबाजार Immersion: बैतूलबाजार। गणेश उत्सव...

Festival: समुद्र मंथन के रूप में विराजे गणपति बप्पा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Festival: बैतूल। गणेशोत्सव का पर्व इस बार बैतूल जिले के लिए खास...