Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Visit: महाकालेश्वर मंदिर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने किए दर्शन
Uncategorized

Visit: महाकालेश्वर मंदिर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने किए दर्शन

महाकालेश्वर मंदिर में भाजपा प्रदेश

Visit:उज्जैन। बैतूल के विधायक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल अपनी पत्नी श्रीमती ऋतू खंडेलवाल के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे। उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर भगवान महाकाल का दर्शन कर विशेष पूजा की। श्री महाकालेश्वर मंदिर में उनके साथ जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया और एसडीएम एलएन गर्ग ने दोनों नेताओं का विशेष सम्मान किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष को भगवान महाकाल का दुपट्टा और प्रसाद भेंट किया गया।

गौरतलब है कि गौतम टेटवाल कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं और उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं। वहीं, हेमंत खंडेलवाल बैतूल से विधायक होने के साथ-साथ वर्तमान में मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे हैं।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Human Milk Bank: हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक

17 मार्च से मिलने लगेगा नवजातों को माताओं द्वारा दान किया गया...

Meeting: मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक: कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता मंजूर

गैस-पेट्रोल सप्लाई, पेयजल और सड़क परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा Meeting: Bhopal...

Fire: भीषण आग से 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

तेज हवा से फैलती चली गई आग, किसानों को लाखों रुपए का...

Alert: ईरान-इज़राइल तनाव को लेकर MP सरकार अलर्ट

CM मोहन यादव ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, ईंधन सप्लाई और कीमतों...