Friday , 5 September 2025
Home Uncategorized Havoc: भारत में मॉनसून का कहर: पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और एमपी में बाढ़-बारिश से तबाही
Uncategorized

Havoc: भारत में मॉनसून का कहर: पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और एमपी में बाढ़-बारिश से तबाही

भारत में मॉनसून का कहर: पंजाब,

अब तक सैकड़ों मौतें, लाखों प्रभावित

Havoc: नई दिल्ली। देशभर के कई राज्यों में मॉनसूनी बारिश ने भारी तबाही मचा दी है। पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से लेकर मैदानी इलाकों दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश तक बाढ़ और भूस्खलन से हालात बिगड़े हुए हैं।


पंजाब: 23 जिले बाढ़ से प्रभावित, 37 मौतें

  • राज्य में पिछले 24 घंटों में 7 मौतों के साथ अब तक 37 लोगों की जान गई
  • 23 जिले और 1,655 गांव बाढ़ की चपेट में।
  • 3.55 लाख से अधिक लोग प्रभावित, 19,474 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
  • अब तक 1.75 लाख हेक्टेयर फसल डूब चुकी है, जिसमें सबसे ज्यादा नुकसान गुरदासपुर और मानसा जिलों में।
  • 5304 राहत शिविर स्थापित, एनडीआरएफ की 20 टीमें और 35 वायुसेना हेलीकॉप्टर राहत कार्य में जुटे।
  • स्कूल-कॉलेज 7 सितंबर तक बंद

हिमाचल प्रदेश: 12 जिले प्रभावित, 355 मौतें

  • 1 जून से 4 सितंबर तक 355 लोगों की मौत
  • अब तक ₹3,787 करोड़ का नुकसान दर्ज।
  • मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा और शिमला सबसे ज्यादा प्रभावित।
  • सभी स्कूल और कॉलेज 7 सितंबर तक बंद।

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर और बडगाम सबसे प्रभावित

  • झेलम नदी खतरे के निशान से ऊपर, कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुसा।
  • बडगाम जिले से 9,000 लोगों को निकाला गया
  • श्रीनगर प्रशासन ने निचले इलाकों में निकासी सलाह जारी की।
  • जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग, मुगल रोड, सिंथन रोड और कई अन्य हाईवे भूस्खलन और मलबे की वजह से बंद।
  • कश्मीर घाटी का देश से सतही संपर्क टूटा।

मध्यप्रदेश: 26 जिले प्रभावित

  • रतलाम में जनजीवन सबसे ज्यादा प्रभावित, रेलवे ट्रैक और सड़कें जलमग्न।
  • धोलावाड़ डैम के सभी 5 गेट खोले गए
  • रतलाम जिले में 43 इंच से अधिक बारिश, सैलाना क्षेत्र में सबसे ज्यादा 66 इंच।
  • मौसम विभाग ने रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर और मंदसौर में अगले तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया।

दिल्ली-एनसीआर: यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर

  • यमुना का जलस्तर 207.47 मीटर, खतरे के निशान से लगभग 2 मीटर ऊपर।
  • ओल्ड यमुना ब्रिज, आईटीओ, राजघाट और लाल किला परिसर जलमग्न।
  • अब तक 8,018 लोग राहत शिविरों में और 2,030 लोगों को स्थायी आश्रय स्थलों में स्थानांतरित किया गया।
  • साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Respect: शिक्षकों के मार्गदर्शन में देश प्रगति की राह पर: दुर्गादास उइके

रिटायर्ड शिक्षकों को मिला सम्मान, शिक्षा सेवा के 25 वर्षों से चल...

Complaint: काशी तालाब की जमीन पर न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण शुरू

वार्डवासियों और पार्षद ने की कलेक्टर-तहसीलदार से की शिकायत Complaint: बैतूल। बैतूल...

Arrested: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला पकड़ाया

दरोगा अगरिया सीधी ले गया था भगाकर Arrested: बैतूल। नाबालिग को भगाकर...

BJP President: बीजेपी अध्यक्ष पद की दौड़ तेज: फडणवीस, रूपाला और धर्मेंद्र प्रधान के नाम चर्चा में

BJP President: नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के बाद बीजेपी...