Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Lunar eclipse: मध्यप्रदेश में दिखा पूर्ण चंद्रग्रहण, लालिमा लिए नजर आया ‘ब्लड मून’
Uncategorized

Lunar eclipse: मध्यप्रदेश में दिखा पूर्ण चंद्रग्रहण, लालिमा लिए नजर आया ‘ब्लड मून’

मध्यप्रदेश में दिखा पूर्ण चंद्रग्रहण

Lunar eclipse: भोपाल। रविवार रात मध्यप्रदेश में लोगों ने दुर्लभ खगोलीय घटना पूर्ण चंद्रग्रहण का नजारा देखा। चंद्रग्रहण रात 9:56 बजे शुरू हुआ और 3 घंटे 28 मिनट तक चला। इस दौरान रात 11:00 बजे से 12:23 बजे तक 82 मिनट तक पूर्ण चंद्रग्रहण रहा। इस समय चांद लाल-नारंगी रंग का दिखाई दिया, जिसे खगोल विज्ञान में ब्लड मून कहा जाता है।

खगोलविदों के अनुसार, इस दौरान पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ गई, जिससे सूर्य का प्रकाश सीधे चांद तक नहीं पहुंच सका और पृथ्वी की छाया उस पर पड़ गई। इसी कारण चांद लालिमा लिए दिखाई दिया।

भोपाल, इंदौर, उज्जैन और रायसेन समेत पूरे प्रदेश में लोग घरों की छतों और खुले मैदानों से इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए उमड़े।

मंदिरों में बदली दिनचर्या

चंद्रग्रहण के चलते प्रदेशभर के मंदिरों के पट शाम को ही बंद कर दिए गए। उज्जैन के महाकाल मंदिर में विशेष आरती के बाद पट बंद हुए। आम दिनों में जहां रात 10:30 बजे शयन आरती के बाद मंदिर बंद होता है, वहीं ग्रहण को देखते हुए समय से पहले ही पट बंद कर दिए गए। इस दौरान भक्तों ने घरों और आश्रमों में पाठ-पूजा, जप-आराधना और भजन-कीर्तन किए।

चंद्रग्रहण क्यों होता है?

पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है और चंद्रमा पृथ्वी का चक्कर लगाता है। पूर्णिमा के दिन जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं, तो पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। यही स्थिति चंद्रग्रहण कहलाती है।

साभार…. 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Human Milk Bank: हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक

17 मार्च से मिलने लगेगा नवजातों को माताओं द्वारा दान किया गया...

Meeting: मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक: कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता मंजूर

गैस-पेट्रोल सप्लाई, पेयजल और सड़क परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा Meeting: Bhopal...

Fire: भीषण आग से 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

तेज हवा से फैलती चली गई आग, किसानों को लाखों रुपए का...

Alert: ईरान-इज़राइल तनाव को लेकर MP सरकार अलर्ट

CM मोहन यादव ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, ईंधन सप्लाई और कीमतों...