Monday , 11 May 2026
Home Uncategorized Rain: मध्यप्रदेश में रविवार से झमाझम बारिश के आसार
Uncategorized

Rain: मध्यप्रदेश में रविवार से झमाझम बारिश के आसार

मध्यप्रदेश में रविवार

Rain: भोपाल। मध्यप्रदेश में फिलहाल कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है, लेकिन बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि भोपाल, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है।

रविवार से तेज बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में शुक्रवार को कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। उसके प्रभाव से रविवार से भोपाल और इंदौर संभाग के जिलों में झमाझम वर्षा होने की संभावना है।

गुरुवार को सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मलाजखंड में 24 मिमी, नर्मदापुरम में 11 मिमी, मंडला में 10 मिमी और नरसिंहपुर में 2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

सक्रिय मौसम तंत्र

मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी वीएस यादव के मुताबिक—

  • उत्तर-पश्चिम अरब सागर और पाकिस्तान के ऊपर गहरा कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।
  • मानसून द्रोणिका श्रीगंगानगर, बरेली, बाराबंकी, देहरी, पुरुलिया, दीघा से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है।
  • उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवातीय प्रणाली सक्रिय है।

विशेषज्ञों की राय

मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला का कहना है कि उत्तरी आंध्र प्रदेश तट और दक्षिणी ओडिशा पर बना चक्रवात शुक्रवार को कम दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है। इसके असर से रविवार से मध्यप्रदेश के भोपाल और इंदौर संभाग में भारी बारिश के हालात बन सकते हैं।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...