Monday , 16 February 2026
Home Uncategorized Monsoon: मध्यप्रदेश में जारी है बारिश का सिलसिला, 15 सितंबर से मानसून की विदाई के आसार
Uncategorized

Monsoon: मध्यप्रदेश में जारी है बारिश का सिलसिला, 15 सितंबर से मानसून की विदाई के आसार

मध्यप्रदेश में जारी है बारिश का

Monsoon: भोपाल – मध्यप्रदेश में मानसून अब भी सक्रिय है। शुक्रवार को शहडोल जिले में भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि नर्मदापुरम, जबलपुर और शहडोल संभाग के सभी जिलों समेत खंडवा, देवास, सीहोर, रायसेन, सागर, दमोह, पन्ना, मैहर, रीवा, सीधी और सिंगरौली में भी पानी गिरा।

मानसून विदाई की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। लेकिन 15 सितंबर के बाद से देशभर में मानसून की वापसी की अनुकूल परिस्थितियाँ बननी शुरू हो जाएंगी। विभाग ने शनिवार को भी प्रदेश के 25 से अधिक जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। वहीं छिंदवाड़ा और सिवनी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

गरज-चमक के साथ बौछारें

विभाग ने चेतावनी दी है कि भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कई जिलों में बिजली गिरने और तेज हवाओं का भी अनुमान है।

बारिश के आंकड़े

अब तक प्रदेश में औसतन 41 इंच से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो सामान्य से 11% ज्यादा है। 30 जिलों में सीज़न का औसत कोटा पूरा हो चुका है।
हालाँकि, इंदौर और उज्जैन संभाग की स्थिति अभी भी कमजोर है। मालवा-निमाड़ के 5 जिले – खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, शाजापुर और बड़वानी – में 27 इंच से भी कम बारिश हुई है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tragic accident: मिलनपुर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया यूपी का मजदूर, मौके पर मौत

Tragic accident: बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में रविवार शाम एक...

Massive explosion: केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत

Massive explosion: भिवाड़ी (राजस्थान)। राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा-करौली औद्योगिक क्षेत्र में...

Protection Act: अधिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदेशभर के वकील हड़ताल पर, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

Protection Act: शिवपुरी/भोपाल। अधिवक्ता संघ करेरा, जिला शिवपुरी के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय...

Funeral: 60 करोड़ की संपत्ति की मालिक डॉ. हेमलता का निधन

पुलिस की मौजूदगी में होगा अंतिम संस्कार, दावेदार आए सामने Funeral: जबलपुर(ई-न्यूज)।...