Monday , 16 February 2026
Home Uncategorized High alert: पीएम मोदी के धार दौरे से पहले सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, उज्जैन-भोपाल में हाई अलर्ट
Uncategorized

High alert: पीएम मोदी के धार दौरे से पहले सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, उज्जैन-भोपाल में हाई अलर्ट

पीएम मोदी के धार दौरे से पहले सुरक्षा

High alert: उज्जैन/भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगे। वे धार जिले में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिए हैं। इसके बाद राजधानी भोपाल समेत विभिन्न संभागों में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की लगातार मीटिंग हो रही हैं।


उज्जैन जोन में हाई लेवल मीटिंग

  • उज्जैन जोन के आईजी उमेश जोगा ने अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक बुलाई।
  • बैठक में उज्जैन रेंज के डीआईजी नवनीत भसीन समेत पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
  • पीएम दौरे को देखते हुए जिले और संभाग स्तर पर सुरक्षा प्लान तैयार किया जा रहा है।

होटल, लॉज और सार्वजनिक स्थलों पर नजर

  • सभी होटल, लॉज, धर्मशालाओं और किराएदारों की गतिविधियों की कड़ी निगरानी की जाएगी।
  • रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों पर भी सुरक्षा बल तैनात रहेंगे।
  • त्योहारी सीजन को देखते हुए उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर, आगर मालवा के बगलामुखी माता मंदिर, और देवास के चामुंडा माता मंदिर समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा इंतज़ाम होंगे।

त्योहारों पर भी सुरक्षा अलर्ट

आईजी उमेश जोगा ने बताया कि नवरात्र, गरबा पंडाल, रावण दहन और दीपावली जैसे आयोजनों को देखते हुए सुरक्षा का दायरा और बढ़ाया जाएगा।

  • सभी वर्गों के प्रबुद्धजनों के साथ शांति समिति की बैठकें की जाएंगी।
  • वालंटियर, सुरक्षा कर्मियों और बीट अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर रहेगा।

असामाजिक तत्वों पर निगरानी

  • अपहरण, लूट, डकैती, हत्या और नशा तस्करी जैसे अपराधों की 1 जनवरी से 31 अगस्त 2025 तक की समीक्षा की गई।
  • संदिग्ध और असामाजिक तत्वों को चिन्हित करने का अभियान शुरू करने के निर्देश दिए गए।
  • सड़क गश्त, पेट्रोलिंग और त्वरित कार्रवाई पर विशेष बल दिया गया।
  • साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Massive explosion: केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत

Massive explosion: भिवाड़ी (राजस्थान)। राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा-करौली औद्योगिक क्षेत्र में...

Protection Act: अधिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदेशभर के वकील हड़ताल पर, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

Protection Act: शिवपुरी/भोपाल। अधिवक्ता संघ करेरा, जिला शिवपुरी के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय...

Funeral: 60 करोड़ की संपत्ति की मालिक डॉ. हेमलता का निधन

पुलिस की मौजूदगी में होगा अंतिम संस्कार, दावेदार आए सामने Funeral: जबलपुर(ई-न्यूज)।...