Thursday , 2 April 2026
Home Uncategorized Viral: पीएमश्री एक्सीलेंस कॉलेज में शराब और गांजे की पार्टी, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
Uncategorized

Viral: पीएमश्री एक्सीलेंस कॉलेज में शराब और गांजे की पार्टी, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

पीएमश्री एक्सीलेंस कॉलेज में शराब

Viral: सतना: गहरा नाला स्थित पीएमश्री एक्सीलेंस शासकीय स्वशासी डिग्री कॉलेज एक बार फिर विवादों में आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए 15 सेकंड के वीडियो में कुछ युवक कॉलेज की पार्किंग में खुलेआम शराब और गांजे का सेवन करते नजर आ रहे हैं।

हाल ही में हुआ था युवा संसद का आयोजन

यह वही कॉलेज है, जहां कुछ दिन पहले युवा संसद जैसा बड़ा शैक्षणिक कार्यक्रम हुआ था। लेकिन अब नशाखोरी की इस घटना ने कॉलेज की साख पर बट्टा लगा दिया है। स्थानीय लोगों और छात्रों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है, पहले भी ऐसी शिकायतें आ चुकी हैं।

युवकों की पहचान नहीं, बाहरी या छात्र – स्पष्ट नहीं

वीडियो में नजर आ रहे युवकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। यह भी साफ नहीं है कि वे कॉलेज के ही छात्र हैं या बाहरी लोग। इसने कॉलेज प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सुरक्षा गार्डों से जवाब-तलब

कॉलेज की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विजय यादव ने बताया कि घटना पर संज्ञान लिया गया है। उन्होंने कहा—
“शैक्षणिक संस्थान में ऐसी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं होंगी। सुरक्षा गार्डों से जवाब-तलब किया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।”
उन्होंने यह भी बताया कि पहले भी रात में इस तरह की शिकायतें मिली थीं, जिस पर पुलिस गश्त शुरू कराई गई थी।

छात्रों और अभिभावकों की चिंता

छात्रों और पेरेंट्स ने कहा कि अगर समय रहते इन गतिविधियों पर रोक नहीं लगी तो कॉलेज का माहौल बिगड़ेगा और पढ़ाई पर असर पड़ेगा। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Events: अर्जी वाले हनुमान मंदिर में श्रद्धा का सैलाब

हनुमान जयंती पर विशेष पूजा और भंडारे का आयोजन Events: बैतूल। बैतूल...

Confluence: हनुमान जयंती पर फिटनेस और आस्था का संगम

छात्रों ने 2 घंटे में तय की बैतूल से केरपानी की दूरी...

Admission Festival: पीएम श्री स्कूल सावलमेंढा मे हर्सोउल्लास से मनाया प्रवेश उत्सव

Admission Festival: बैतूलवाणी सावलमेंढा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Acceptance: आमला-सारणी में कन्या शिक्षा को बड़ा प्रोत्साहन: 40 करोड़ के परिसर को प्रशासनिक स्वीकृति

Acceptance: आमला (बैतूल)। मध्य प्रदेश के आमला-सारणी विधानसभा क्षेत्र में बालिका शिक्षा...