Wednesday , 22 April 2026
Home Uncategorized Appointment: शिवराज-खंडेलवाल मुलाकात से बढ़ी सरगर्मियां, निगम-मंडलों में जल्द हो सकती हैं राजनीतिक नियुक्तियां
Uncategorized

Appointment: शिवराज-खंडेलवाल मुलाकात से बढ़ी सरगर्मियां, निगम-मंडलों में जल्द हो सकती हैं राजनीतिक नियुक्तियां

शिवराज-खंडेलवाल मुलाकात से

Appointment: भोपाल। भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद अब संगठन में अगला बड़ा कदम निगम-मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियों का माना जा रहा है। मंगलवार को इस अटकल को और बल तब मिला जब केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अचानक प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे और वहां प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात की।

सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच निगम-मंडलों में लंबित राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा हुई। लंबे समय से पद की आस लगाए बैठे कई भाजपा नेता और कांग्रेस से आए नेता इस कवायद पर टकटकी लगाए हैं। कई नेता पिछले दो वर्षों से भोपाल से लेकर दिल्ली तक अपने आकाओं की चौखट पर दस्तक देते रहे हैं।

दशहरे के बाद कार्यकारिणी और नियुक्तियों की उम्मीद

पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी की घोषणा दशहरे के बाद किसी भी समय हो सकती है। इसके बाद निगम-मंडलों में नियुक्तियों की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

शिवराज का प्रभाव अब भी बरकरार

भले ही शिवराज सिंह चौहान अब केंद्र में मंत्री बन चुके हैं, लेकिन प्रदेश की राजनीति में उनका असर पहले जैसा ही कायम है। प्रदेश संगठन और निगम-मंडलों में होने वाली नियुक्तियों को लेकर भी उनसे राय ली जा रही है।
बताया जाता है कि शिवराज अपने नजदीकी नेताओं को कार्यसमिति और निगम-मंडलों में जगह दिलाने की कोशिशों में हैं।

आधिकारिक बयान

हालांकि, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इस मुलाकात को सेवा पखवाड़ा से जोड़कर बताया, लेकिन राजनीतिक जानकार मानते हैं कि भाजपा की शैली अक्सर चौंकाने वाली रहती है, इसलिए नियुक्तियों को लेकर अंदरखाने तैयारियां पूरी हो रही हैं।

साभार….

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...