Sunday , 19 April 2026
Home Uncategorized Controversy: I Love Muhammad” विवाद पर बवाल, मौलाना तौकीर रजा समेत 40 गिरफ्तार
Uncategorized

Controversy: I Love Muhammad” विवाद पर बवाल, मौलाना तौकीर रजा समेत 40 गिरफ्तार

I Love Muhammad" विवाद पर बवाल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि “मौलाना भूल गया कि शासन किसका है। ऐसा सबक सिखाएंगे कि आने वाली पीढ़ियां दंगा करना भूल जाएंगी।”

Controversy: बरेली/लखनऊ। यूपी में “I Love Muhammad” विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को बरेली में मौलाना तौकीर रजा की अपील पर भीड़ सड़कों पर उतरी और पुलिस से भिड़ गई। पथराव के बाद हालात बिगड़े तो पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए मौलाना तौकीर रजा समेत 40 लोगों को हिरासत में ले लिया और 2000 अज्ञात लोगों के खिलाफ 5 थानों में मुकदमे दर्ज किए।

इधर, लखनऊ की सड़कों पर “I Love श्री योगी आदित्यनाथ जी” और “I Love बुलडोजर” लिखे पोस्टर लगाए गए हैं। वहीं, बाराबंकी में “I Love Muhammad” के पोस्टर फाड़े जाने पर देर रात हंगामा हो गया, लेकिन पुलिस ने हालात काबू में कर लिए।

गौरतलब है कि यह विवाद 4 सितंबर को कानपुर से शुरू हुआ था, जब बारावफात के जुलूस में “I Love Muhammad” लिखा बैनर लगाया गया था। विरोध के बाद पुलिस ने बैनर हटाया और कई लोगों पर केस दर्ज किया। इसके बाद यह विवाद अन्य शहरों तक फैल गया और हिंदू संगठनों ने जवाब में “I Love Mahadev/Mahakaal” के बैनर लगाने शुरू कर दिए।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...