Friday , 17 April 2026
Home Uncategorized Inauguration: दिल्ली में भाजपा के नए कार्यालय का किया उद्घाटन
Uncategorized

Inauguration: दिल्ली में भाजपा के नए कार्यालय का किया उद्घाटन

दिल्ली में भाजपा के

पीएम मोदी बोले- ‘दिल्ली और भाजपा का रिश्ता सेवा और संस्कार का है’

Inauguration: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली में भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नवरात्रि के पावन दिनों में दिल्ली भाजपा को नया कार्यालय मिलना शुभ संकेत है और यह संगठन की मजबूती का प्रतीक है।

बीजेपी की स्थापना को 45 साल


पीएम मोदी ने याद दिलाया कि भाजपा की स्थापना को 45 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन इसकी जड़ें 1951 में पड़ी थीं, जब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना की थी। उन्होंने कहा कि आज भाजपा जो ताकत हासिल कर पाई है, वह लाखों कार्यकर्ताओं के त्याग और मेहनत का नतीजा है।

आपातकाल और 1984 दंगे का जिक्र


प्रधानमंत्री ने आपातकाल और 1984 के सिख दंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि जनसंघ और भाजपा हमेशा दिल्ली के साथ खड़ी रही है। आपातकाल के दौर में पार्टी नेताओं ने सरकारी दमन का मुकाबला किया और सिख दंगों के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिख भाइयों की रक्षा की।

दिल्ली के हितों के लिए प्रतिबद्ध पार्टी


मोदी ने कहा कि दिल्ली और भाजपा का रिश्ता सिर्फ पार्टी और शहर का नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और सुख-दुख में साथ निभाने का है। जनसंघ से लेकर भाजपा तक पार्टी ने हमेशा दिल्ली के हितों के लिए काम किया है।

दिल्ली में भाजपा सरकार


प्रधानमंत्री ने कहा कि लंबे समय के बाद आज दिल्ली में भाजपा की सरकार है। दिल्ली के लोगों ने अपने भविष्य और उम्मीदों को भाजपा से जोड़ा है। उन्होंने नए प्रदेश कार्यालय में बैठने वाले हर पदाधिकारी को जिम्मेदारी का अहसास दिलाया और कहा कि भाजपा सरकार दिल्ली के पुनर्निर्माण और विकास के लिए पूरी तरह समर्पित है।

साभार.. 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...