Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Major action: कफ सीरप कंपनी के मालिक को छिंदवाड़ा लाया, कोर्ट में किया जाएगा पेश
Uncategorized

Major action: कफ सीरप कंपनी के मालिक को छिंदवाड़ा लाया, कोर्ट में किया जाएगा पेश

कफ सीरप कंपनी के मालिक को

Major action: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश में ‘कोल्ड्रिफ’ कफ सिरप से हुई 23 बच्चों की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। इस मामले में आरोपी दवा कंपनी श्रीसन फार्मास्युटिकल (तमिलनाडु) के संचालक जी. रंगनाथन को एसआईटी (विशेष जांच दल) ने चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया है। उसे फ्लाइट से नागपुर लाकर गुरुवार सुबह छिंदवाड़ा पहुंचाया गया, जहां उसे परासिया थाने में रखा गया है। दोपहर में उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मध्यप्रदेश एसआईटी ने बुधवार देर रात चेन्नई में रंगनाथन की लोकेशन साइबर सेल के जरिए ट्रेस की थी। वह अपनी पत्नी के साथ फरार था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए रणनीतिक अभियान चलाया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर छिंदवाड़ा लाया गया।

छिंदवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने बताया कि एसआईटी ने आरोपी की फैक्ट्री और कार्यालय में दबिश देकर महत्वपूर्ण दस्तावेज, उत्पादन रिकॉर्ड और दवाओं के नमूने जब्त किए हैं। छापे के दौरान आरोपी वहां नहीं मिला, जिसके बाद टीम ने साइबर सेल की मदद से उसे चेन्नई से दबोच लिया।

जानकारी के अनुसार, परासिया थाने में 5 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज की गई थी। रंगनाथन से पूछताछ के बाद कंपनी के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी आरोपित बनाए जा सकते हैं।

अब तक इस जहरीली कफ सिरप के सेवन से छिंदवाड़ा और पांढुर्णा के 21 तथा बैतूल के 2 बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन बच्चे नागपुर के अस्पताल में उपचाररत हैं।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Corpse: रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव

बैतूल। मलामझिरी रेलवे ट्रैक पर रविवार को मिले एक अज्ञात युवक उम्र...

Human Milk Bank: हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक

17 मार्च से मिलने लगेगा नवजातों को माताओं द्वारा दान किया गया...

Meeting: मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक: कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता मंजूर

गैस-पेट्रोल सप्लाई, पेयजल और सड़क परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा Meeting: Bhopal...

Fire: भीषण आग से 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

तेज हवा से फैलती चली गई आग, किसानों को लाखों रुपए का...