धनतेरस पर जाम सांवली से दर्शन कर लौटते समय हुआ हादसा
Accident: मुलताई। धनतेरस पर्व पर जाम सांवली से पूजन करके लौट रहे आमला ब्लाक के श्रृद्धालुओं का वाहन फोरलेन पर मल्हारा पंखा के पास लगभग 11 बजे दुर्घटना ग्रस्त हो गया। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं जिसमें तीन गंभीर हैं। जानकारी के अनुसार साइड लेते समय बोलेरो वाहन 2 बैलगाडय़िों से टकरा गया जिसमे बैल गाड़ी चालक भी घायल हुए। घायलों को तत्काल मुलताई अस्पताल लाकर उपचार किया गया जिसमे गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में दियामऊ कुटखेड़ी निवासी राजकुमार यादव की मौत हो गई वहीं कैलाश यादव (52) रुकम, नकुल यादव (20), शीतल यादव (18), रीता यादव (30), उषा यादव (30), उदल यादव (60), कलिमा यादव (65), अमरावती यादव, रोहित यादव, लालवती (55), सविता सूर्यवंशी (32), उदय सूर्यवंशी घायल हुए हैं।
Leave a comment