Accident: अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद शहर में लापरवाही से पटाखे फोड़ने का दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 16 वर्षीय हिना नाम की छात्रा की मौत हो गई। यह हादसा राणीप इलाके में हुआ, जहां तीन लड़के लोहे के पाइप में पटाखे रखकर फोड़ रहे थे। इसी दौरान पाइप उड़कर हिना के सिर में जा घुसा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के तुरंत बाद हिना को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका 11वीं की छात्रा थी और हादसे के वक्त अपनी सहेली के साथ सोसायटी में टहल रही थी। सहेली बाल-बाल बच गई।
पिता ने दर्ज कराई शिकायत, तीनों आरोपी हिरासत में
हिना के पिता ने इस घटना में शामिल एक युवक और दो नाबालिगों के खिलाफ साबरमती पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों को हिरासत में ले लिया है।
सिर में घुसा पाइप, दिमाग की नसें डैमेज
डॉक्टरों के मुताबिक, पाइप सीधे सिर में घुस जाने से दिमाग की नसें डैमेज हो गई थीं, जिससे उसे बचाया नहीं जा सका। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें लड़कों को पटाखे फोड़ते देखा जा सकता है।
साभार….
Leave a comment