Friday , 2 January 2026
Home Uncategorized Detox: दीपावली के बाद शरीर को दें राहत, डिटॉक्स से लौटेगी ऊर्जा और निखार
Uncategorized

Detox: दीपावली के बाद शरीर को दें राहत, डिटॉक्स से लौटेगी ऊर्जा और निखार

दीपावली के बाद शरीर को दें राहत

Detox: ग्वालियर। दीपावली के उत्सव में मिठाइयों, नमकीन और तले-भुने पकवानों का दौर खत्म होते ही लोग अब अपने शरीर को राहत देने की तैयारी में हैं। लगातार भारी और अनियमित खानपान से थकान, अपच और पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में लोग डिटॉक्सिफिकेशन (शरीर की सफाई) की ओर रुख कर रहे हैं, ताकि फिर से हल्का और ऊर्जावान महसूस किया जा सके।

डायटीशियन और चिकित्सकों के अनुसार, डिटॉक्स केवल वजन घटाने के लिए नहीं, बल्कि शरीर में जमा टॉक्सिंस को निकालने, पाचन तंत्र को संतुलित करने, त्वचा में निखार लाने और ऊर्जा वापस पाने का तरीका है।

🔹 क्यों जरूरी है डिटॉक्स

त्योहारों में शरीर को जरूरत से ज्यादा नमक, शक्कर और तेल मिलता है, जिससे टॉक्सिंस जमा होकर सुस्ती, पेट फूलना और वजन बढ़ने जैसी दिक्कतें होती हैं। डिटॉक्स शरीर को भीतर से साफ कर संतुलन लौटाता है।

🔹 ऐसे करें डिटॉक्स

  • सुबह: नींबू और गुनगुना पानी पिएं। अजवाइन, सौंफ और जीरा भिगोकर दिनभर उसका पानी लें।
  • पानी: रोज कम से कम आठ गिलास पानी, नारियल पानी या हर्बल चाय लें।
  • व्यायाम: रोज 30 मिनट योग, वॉक या मेडिटेशन करें। 10 मिनट डीप ब्रीदिंग जरूरी है।
  • खानपान: हल्का भोजन करें—सब्जियां, सलाद, फल, दही-छाछ शामिल करें।
  • नींद: जल्दी और हल्का डिनर करें, 7–8 घंटे की नींद लें।
  • मीठा व मैदा: कुछ दिनों तक शक्कर और मैदे से परहेज रखें।
  • हल्के दिन: एक-दो दिन मूंग दाल खिचड़ी या सूप ले सकते हैं।

डायटीशियन सीमा राणा कहती हैं, “जब शरीर साफ और ऊर्जावान होता है, तभी त्योहारों का असली मजा बिना थकान के लिया जा सकता है। दीपावली के बाद यही सही समय है डिटॉक्स और रीजुवनेशन का।”

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Promotion: न्यू ईयर गिफ्ट: IPS निरंजन वायंगणकर बने IG, 9 साल बाद मिली पदोन्नति

Promotion:भोपाल। प्रदेश में पदस्थ आईपीएस अधिकारियों को 31 दिसंबर की शाम प्रमोशन...

Census: जनगणना तक फ्रीज हुई प्रशासनिक सीमाएं, मप्र में नए जिले-तहसील पर रोक

Census: भोपाल। देश में आगामी जनगणना की तैयारियां पूरी होने के साथ...

Dangerous: वायरल फीवर का बदला पैटर्न बढ़ा रहा चिंता, 2–3 दिन की राहत के बाद ज्यादा गंभीर रूप में लौट रहा बुखार

Dangerous:भोपाल। इस बार वायरल फीवर का पैटर्न पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक...