Monday , 16 February 2026
Home Uncategorized Boycott: विद्यार्थियों ने किया मध्यान्ह भोजन का बहिष्कार
Uncategorized

Boycott: विद्यार्थियों ने किया मध्यान्ह भोजन का बहिष्कार

विद्यार्थियों ने किया

मेन्यू से हटकर दी गई लौकी की सब्जी

Boycott: मुलताई। क्षेत्र के ग्राम करपा स्थित मिडिल स्कूल में सोमवार को विद्यार्थियों ने मध्यान्ह भोजन का बहिष्कार किया। छात्रों का आरोप है कि स्कूल में उन्हें मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा था।

मेन्यू के अनुसार सोमवार को आलू-चना की सब्जी, तुअर दाल और रोटी परोसी जानी थी, लेकिन दोपहर 2:30 बजे तक रोटी तैयार नहीं हुई थी। साथ ही, आलू-चना की जगह लौकी की पतली सब्जी दी गई, जिसे बच्चों ने खाने योग्य नहीं बताया।

छात्रों कामिनी, मिताली, गायत्री, गरिमा, दीपेश, मोहित, शशांक, रोहन, अभिजीत और पालक कमलेश पवार, दुर्गेश पवार, पंकज पवार ने बताया कि स्कूल में अक्सर मेन्यू से अलग और घटिया गुणवत्ता का भोजन दिया जाता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ। पालकों ने शिक्षा विभाग से मध्यान्ह भोजन की नियमित जांच कराने की मांग की है ताकि बच्चों को पौष्टिक और स्वच्छ भोजन मिल सके।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tragic accident: मिलनपुर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया यूपी का मजदूर, मौके पर मौत

Tragic accident: बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में रविवार शाम एक...

Massive explosion: केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत

Massive explosion: भिवाड़ी (राजस्थान)। राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा-करौली औद्योगिक क्षेत्र में...

Protection Act: अधिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदेशभर के वकील हड़ताल पर, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

Protection Act: शिवपुरी/भोपाल। अधिवक्ता संघ करेरा, जिला शिवपुरी के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय...

Funeral: 60 करोड़ की संपत्ति की मालिक डॉ. हेमलता का निधन

पुलिस की मौजूदगी में होगा अंतिम संस्कार, दावेदार आए सामने Funeral: जबलपुर(ई-न्यूज)।...