Meeting: भोपाल | मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र के पहले दिन ही मुख्यमंत्री आवास पर बीजेपी विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और सभी विधायक शामिल होंगे।
मंत्रियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
बैठक में मंत्रियों को विपक्ष द्वारा उठाए जाने वाले संभावित सवालों का जवाब देने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। देर शाम आयोजित होने वाली बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, सभी कैबिनेट मंत्री और विधायक शामिल होंगे। बैठक के बाद डिनर का भी आयोजन किया गया है।
कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारी में
कांग्रेस ने भी सत्र को लेकर रणनीति तैयार कर ली है। रविवार को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के आवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें राज्य सरकार को सदन में घेरने की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
सदन के लिए अब तक आए 1497 प्रश्न
विधानसभा सचिवालय को अब तक कुल 1497 प्रश्न प्राप्त हुए हैं, जिनमें
- 751 तारांकित,
- 746 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं।
इसके अलावा:
- 194 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव,
- 6 स्थगन प्रस्ताव,
- 14 अशासकीय संकल्प,
- शून्यकाल के 52 मामले,
- नियम 139 के तहत 2 सूचनाएं,
- 15 याचिकाएं भी मिली हैं।
सत्र के लिए सरकार की ओर से 2 विधेयक भी प्रस्तुत किए जा चुके हैं।
इन मुद्दों पर हंगामे के आसार
शीतकालीन सत्र में विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है। प्रमुख मुद्दे होंगे—
- SIR विवाद (मतदाता सूची संशोधन),
- जहरीले कफ सिरप का मामला,
- मक्का और सोयाबीन का MSP,
- स्मार्ट बिजली मीटर,
- OBC आरक्षण,
- रोजगार के मुद्दे।
- साभार….
Leave a comment