Sunday , 19 April 2026
Home Uncategorized Panchayat elections: मुन्नार पंचायत चुनाव में चर्चा का विषय बनीं BJP उम्मीदवार ‘सोनिया गांधी’
Uncategorized

Panchayat elections: मुन्नार पंचायत चुनाव में चर्चा का विषय बनीं BJP उम्मीदवार ‘सोनिया गांधी’

मुन्नार पंचायत चुनाव में चर्चा का विषय

Panchayat elections: नई दिल्ली। केरल के मुन्नार में इस बार पंचायत चुनाव खास चर्चा में है। वजह है—नल्लत्थानी वार्ड से बीजेपी की उम्मीदवार का नाम ‘सोनिया गांधी’। हालांकि नाम एक जैसा होने के बावजूद उनका कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से कोई संबंध नहीं है।

कौन हैं यह सोनिया गांधी?

34 वर्षीय सोनिया गांधी मुन्नार की स्थानीय निवासी हैं। उनके पिता ने अपनी बेटी का नाम कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से प्रेरित होकर रखा था। बाद में सोनिया की शादी एक भाजपा नेता से हुई, जिसके बाद वे पार्टी से सक्रिय रूप से जुड़ गईं। अब भाजपा ने उन्हें वार्ड मेंबर उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतारा है।

चुनाव कार्यक्रम

केरल में स्थानीय निकाय चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं—

  • पहला चरण : 9 दिसंबर
  • दूसरा चरण : 11 दिसंबर
  • नतीजे : 13 दिसंबर

मुन्नार का यह अनोखा चुनाव अब सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चा का विषय बना हुआ है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...