Tuesday , 3 February 2026
Home Uncategorized Blackmail: बस एजेंट सलमान ने ब्लैकमेल कर किया रेप
Uncategorized

Blackmail: बस एजेंट सलमान ने ब्लैकमेल कर किया रेप

बस एजेंट सलमान ने ब्लैकमेल

जीजा से भी कराया दुष्कर्म, धर्म बदलने का डाल रहा था दबाव

Blackmail: खंडवा(ई-न्यूज)। बस एजेंट सलमान ने एक महिला को ब्लैकमेल कर पहले खुद रेप किया और उसके बाद अपने जीजा से भी दुष्कर्म करवाया। इतना ही नहीं वह महिला पर लगातार धर्म बदलने का दबाव डाल रहा था। पीडि़त महिला ने बस एजेंट सलमान के खिलाफ खंडवा में दुष्कर्म, ब्लैकमेल और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का केस दर्ज कराया है। पीडि़ता का आरोप है कि आरोपी ने नाम बदलकर दोस्ती की, उसकी तस्वीरें एडिट कर अश्लील रूप में तैयार कीं और उन्हीं के आधार पर ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया है। अनियमित धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम (लव जिहाद), दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया।


फोटो एडिट कर किया ब्लैकमेल


जानकारी के अनुसार, महिला बस से अप-डाउन करती थी। इसी दौरान आरोपी ने अपना नाम संजय बताकर उससे दोस्ती की। बाद में उसने सोशल मीडिया से महिला की तस्वीरें लेकर उन्हें आपत्तिजनक रूप में एडिट किया और वायरल करने की धमकी देकर उसे प्रताडि़त करता रहा। पीडि़ता के मुताबिक, वह ब्लैकमेल से बचने के लिए कई बार पैसे भी दे चुकी थी, लेकिन आरोपी लगातार दुष्कर्म करता रहा। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि सलमान ने फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अपने जीजा शाहरुख से भी उसका दुष्कर्म कराया। आरोपी उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालता था। महिला ने बताया कि सलमान कई बार घर में घुस जाता था और उसकी नाबालिग बेटी के साथ भी यौन शोषण की कोशिश की। यही वजह थी कि उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।


बस में लिया था नंबर


पुलिस जांच में सामने आया कि महिला पहले पिपलोद में रहती थी और बस से रोज शहर आती-जाती थी। इसी दौरान सलमान, जो बस में एजेंट का काम करता था, उसने उसकी मोबाइल डिटेल हासिल कर बातचीत शुरू की और उसे टारगेट बनाया। पीडि़ता के पति का कहना है कि पहले वे बदनामी के डर से चुप रहे, लेकिन जब मामला बढ़ा, तब उन्हें पता चला कि आरोपी पैसे मांगता था। उन्हें आरोपी को रकम देने के लिए कर्ज लेना पड़ा। कुल मिलाकर 2.5 लाख रुपए खर्च कर देने के बाद भी आरोपी ब्लैकमेल कर रहा था।


पहले के दर्ज हैं आरोपी पर कई मामले


सीएसपी अभिनव बारंगे के मुताबिक, सिंगोट निवासी आरोपी सलमान (पिता सलीम) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म, धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021, तथा एससी-एसटी एक्ट की गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने बताया कि शिकायत फिलहाल केवल सलमान के खिलाफ दर्ज है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Arrest: दामजीपुरा आगजनी मामले में दो की गिरफ्तारी

तनाव को लेकर एसपी ने किया रात्रि विश्रामआईजी-डीआईजी भी पहुंचे थे दामजीपुरा...

Alert: बदलेगा मौसम, 2–3 फरवरी को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों से तापमान गिरेगा, कई राज्यों में आंधी-तूफान और...

Alliance: मालेगांव में ‘असंभव’ गठबंधन: BJP–कांग्रेस ने मिलकर बनाई ‘भारत विकास आघाड़ी’

मेयर चुनाव से पहले बदले सत्ता के समीकरण, 5 पार्षद बनेंगे किंगमेकर...

Lunar eclipse: 3 मार्च को होलिका दहन पर लगेगा साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण

भारत में दिखेगा पूर्ण ग्रहण, सुबह से लागू रहेगा सूतक काल Lunar...