Monday , 16 February 2026
Home Uncategorized Controversy: जन्मदिन की पार्टी में चाकूबाजी, दो युवक गंभीर घायल
Uncategorized

Controversy: जन्मदिन की पार्टी में चाकूबाजी, दो युवक गंभीर घायल

जन्मदिन की पार्टी में चाकूबाजी,

डीजे पर डांस को लेकर विवाद, एक की हालत नाजुक—भोपाल रेफर

Controversy: बैतूल। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कनारा डोमा ढाना में शुक्रवार रात जन्मदिन की पार्टी उस समय चीख-पुकार में बदल गई, जब डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में चार अज्ञात युवकों ने दो दोस्तों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना में एक युवक की हालत बेहद गंभीर है, जिसे भोपाल रेफर किया गया है।

घटना रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। पार्टी के दौरान युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि चार युवकों ने चाकू निकालकर हमला कर दिया।

हमले में बोथी निवासी अर्जुन पिता गन्नू चौहान (21 वर्ष) को पेट और कंधे पर चाकू के गहरे घाव लगे। अत्यधिक रक्तस्राव के चलते उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर उसे भोपाल रेफर किया गया।

वहीं अर्जुन के साथी निलेश पिता बुद्धू नावड़े (18 वर्ष), निवासी बोथी को गर्दन और छाती पर चोटें आई हैं। उसका इलाज जिला अस्पताल बैतूल में जारी है। घटना के बाद ग्रामीणों ने दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही खेड़ी चौकी प्रभारी राजेश सरियाम पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में टीमें गठित कर दी हैं, हालांकि देर रात तक हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tragic accident: मिलनपुर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया यूपी का मजदूर, मौके पर मौत

Tragic accident: बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में रविवार शाम एक...

Massive explosion: केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत

Massive explosion: भिवाड़ी (राजस्थान)। राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा-करौली औद्योगिक क्षेत्र में...

Protection Act: अधिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदेशभर के वकील हड़ताल पर, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

Protection Act: शिवपुरी/भोपाल। अधिवक्ता संघ करेरा, जिला शिवपुरी के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय...

Funeral: 60 करोड़ की संपत्ति की मालिक डॉ. हेमलता का निधन

पुलिस की मौजूदगी में होगा अंतिम संस्कार, दावेदार आए सामने Funeral: जबलपुर(ई-न्यूज)।...