Friday , 3 April 2026
Home Uncategorized Alert: शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई, दिल्ली-भोपाल में अलर्ट
Uncategorized

Alert: शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई, दिल्ली-भोपाल में अलर्ट

शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई

गृह मंत्रालय के इनपुट के बाद कड़े निर्देश, बंगलों के बाहर बैरिकेडिंग

Alert: नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। गृह मंत्रालय से मिले ताजा इनपुट के आधार पर उनकी सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त कर दिया गया है। दिल्ली और भोपाल स्थित उनके सरकारी आवासों के बाहर अतिरिक्त बैरिकेडिंग और पुलिस बल तैनात किया गया है।

शिवराज सिंह चौहान को पहले से ही Z+ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है, लेकिन हालिया इनपुट के बाद केंद्र सरकार ने उनकी सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

गृह मंत्रालय ने जारी किए निर्देश

गृह मंत्रालय ने मिले इनपुट के बाद मध्य प्रदेश के डीजीपी, दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) और मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव को स्पष्ट निर्देश भेजे हैं कि मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत और त्रुटिरहित रखी जाए।

भोपाल-Delhi में बढ़ाई गई सुरक्षा

निर्देश जारी होने के बाद भोपाल और दिल्ली—दोनों स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
भोपाल में 74 बंगला क्षेत्र स्थित बी-8 आवास के चारों ओर अतिरिक्त बैरिकेडिंग की गई है। वहीं दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

दोनों शहरों में अलर्ट

इनपुट मिलने के तुरंत बाद भोपाल और दिल्ली में अलर्ट जारी कर दिया गया। देर रात भोपाल स्थित आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा देखने को मिली। अतिरिक्त पुलिस बल, बैरिकेडिंग और निगरानी बढ़ाकर सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां लगातार अलर्ट मोड पर हैं।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Events: अर्जी वाले हनुमान मंदिर में श्रद्धा का सैलाब

हनुमान जयंती पर विशेष पूजा और भंडारे का आयोजन Events: बैतूल। बैतूल...

Confluence: हनुमान जयंती पर फिटनेस और आस्था का संगम

छात्रों ने 2 घंटे में तय की बैतूल से केरपानी की दूरी...

Admission Festival: पीएम श्री स्कूल सावलमेंढा मे हर्सोउल्लास से मनाया प्रवेश उत्सव

Admission Festival: बैतूलवाणी सावलमेंढा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Acceptance: आमला-सारणी में कन्या शिक्षा को बड़ा प्रोत्साहन: 40 करोड़ के परिसर को प्रशासनिक स्वीकृति

Acceptance: आमला (बैतूल)। मध्य प्रदेश के आमला-सारणी विधानसभा क्षेत्र में बालिका शिक्षा...