Saturday , 16 May 2026
Home Uncategorized BJP UP Chief Announcement: यूपी भाजपा को 14 दिसंबर को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष
Uncategorized

BJP UP Chief Announcement: यूपी भाजपा को 14 दिसंबर को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष

यूपी भाजपा को 14 दिसंबर को

BJP UP Chief Announcement:: लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर लंबे समय से चला आ रहा इंतजार अब समाप्त होने जा रहा है। पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का आधिकारिक ऐलान 14 दिसंबर को किया जाएगा। इसकी जानकारी गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के संगठन चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने दी।

हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसे सौंपी जाएगी। अंतिम मुहर 14 दिसंबर को लगने के बाद ही तस्वीर साफ होगी।

एक साल से खाली है प्रदेश अध्यक्ष का पद

भाजपा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का कार्यकाल लगभग एक साल पहले ही समाप्त हो चुका है। तब से यह पद रिक्त था और नए अध्यक्ष को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं। अब संगठनात्मक प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही प्रदेश को नया अध्यक्ष मिलने जा रहा है।

13 दिसंबर को नामांकन प्रक्रिया

डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि 13 दिसंबर को दोपहर 1 बजे तक भाजपा के लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री एवं केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक विनोद तावड़े की मौजूदगी में नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वहीं, केंद्रीय चुनाव अधिकारी पीयूष गोयल 14 दिसंबर को चुनाव प्रक्रिया पूर्ण कराकर प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन की घोषणा करेंगे।

इन नामों की चर्चा

सूत्रों के अनुसार भाजपा इस बार यूपी में प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी किसी ओबीसी नेता को सौंप सकती है। चर्चा है कि गैर-यादव ओबीसी चेहरे पर भी पार्टी विचार कर सकती है।
अध्यक्ष पद की दौड़ में जिन नामों की चर्चा है, उनमें केंद्रीय मंत्री बी. एल. वर्मा, मंत्री धर्मपाल सिंह, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, पूर्व मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, स्वतंत्र देव सिंह, दिनेश शर्मा और रमाशंकर कठेरिया शामिल हैं।

2027 चुनावों को लेकर अहम फैसला

प्रदेश अध्यक्ष का चयन आगामी 2027 विधानसभा चुनाव और पंचायत चुनावों को ध्यान में रखकर किया जाएगा। संगठन नेतृत्व के लिए जातीय समीकरण, क्षेत्रीय संतुलन और चुनावी रणनीति जैसे कई पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

अब सभी की निगाहें 14 दिसंबर पर टिकी हैं, जब उत्तर प्रदेश भाजपा को उसका नया प्रदेश अध्यक्ष मिलेगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...