Thursday , 2 April 2026
Home Uncategorized Fierce fire: फोरलेन पर दो ट्रकों में लगी भीषण आग, एक किमी दूर तक दिखा धुएं का गुबार
Uncategorized

Fierce fire: फोरलेन पर दो ट्रकों में लगी भीषण आग, एक किमी दूर तक दिखा धुएं का गुबार

फोरलेन पर दो ट्रकों में लगी भीषण

Fierce fire: महू। इंदौर के पास मानपुर क्षेत्र में मुंबई–आगरा फोरलेन पर सोमवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़े दो ट्रकों में अचानक आग लग गई। आग की तेज लपटें और धुएं का गुबार करीब एक किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया, जिससे फोरलेन पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही मानपुर और महू से पुलिस व दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान पुलिस ने जाम में फंसे वाहनों को हटाकर धीरे-धीरे यातायात व्यवस्था बहाल कराई।

इंदौर की लोहा मंडी जा रहा था ट्रक

ट्रक चालक राकेश ने बताया कि वह मुंबई के भिवंडी इलाके से इंदौर की लोहा मंडी के लिए केमिकल के डिब्बे लेकर जा रहा था। मानपुर में चाय पीने के लिए रुका था। इसी दौरान ढाबे के एक कर्मचारी ने ट्रक में आग लगने की सूचना दी। बाहर पहुंचने पर देखा कि आग विकराल रूप ले चुकी थी। चालक के अनुसार ट्रक में माल एक दिन पहले ही भरा गया था।

दूसरे ट्रक को भी चपेट में लिया

मानपुर थाना प्रभारी लोकेंद्र हीहोर ने बताया कि आग की चपेट में पीछे खड़ा एक अन्य ट्रक भी आ गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लोगों ने की आग बुझाने की कोशिश

आग लगते ही मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई। बाद में दमकल विभाग की मदद से स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन दोनों ट्रकों को भारी नुकसान हुआ है।

साभार.. 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Events: अर्जी वाले हनुमान मंदिर में श्रद्धा का सैलाब

हनुमान जयंती पर विशेष पूजा और भंडारे का आयोजन Events: बैतूल। बैतूल...

Confluence: हनुमान जयंती पर फिटनेस और आस्था का संगम

छात्रों ने 2 घंटे में तय की बैतूल से केरपानी की दूरी...

Admission Festival: पीएम श्री स्कूल सावलमेंढा मे हर्सोउल्लास से मनाया प्रवेश उत्सव

Admission Festival: बैतूलवाणी सावलमेंढा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Acceptance: आमला-सारणी में कन्या शिक्षा को बड़ा प्रोत्साहन: 40 करोड़ के परिसर को प्रशासनिक स्वीकृति

Acceptance: आमला (बैतूल)। मध्य प्रदेश के आमला-सारणी विधानसभा क्षेत्र में बालिका शिक्षा...